{"_id":"66f070b9324b71315a0d9f24","slug":"flower-market-fragrant-due-to-elections-rewari-news-c-198-1-fth1001-209664-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चुनाव के चलते महका फूलों का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चुनाव के चलते महका फूलों का बाजार
Mon, 23 Sep 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 23 Sep 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 06रेवाड़ी। सर्कुलर रोड के पास सजी फूल की दुकान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव के दौरान आए दिन विभिन्न पार्टियों के बड़े नेताओं की हो रही जनसभाओं के चलते फूल माला की खपत बढ़ी है। प्रतिदिन 500 फूल मालाओं की बिक्री हो रही है। ऐसे में गेंदे और गुलाब के फूलों की कीमत में जबरदस्त उछाल आया है। शीर्ष नेताओं के स्वागत के लिए बुके की भी मांग बढ़ी है।
फूलों की कीमत में 40 फीसदी बढ़ोतरी के चलते साधारण फूल माला की भी कीमत बढ़ गई है। सामान्य आकार की जो माला पहले 20 रुपये में बिक रही थी, वह अब 35 रुपये में बिक रही है। माला की कीमत उसके आकार पर निर्भर करती है। जनसभाओं में भारीभरकम फूल माला से एक साथ कई नेताओं का स्वागत करने का प्रचलन बढ़ा है। बेहद बड़े आकार की फूल माला की कीमत काफी अधिक होती है।
सर्कुलर रोड के समीप फूलों की दुकान लगाने वाले दुकानदार पवन सैनी ने बताया कि पहले गेंदे का फूल 120 और गुलाब 250 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा था लेकिन वर्तमान में इसकी कीमत बढ़ गई है। अब गेंदे का फूल 180 से 200 रुपये प्रति किलो और गुलाब का फूल 350 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। चुनाव में इन दिनों प्रत्याशी और राजनीतिक दलों के पदाधिकारी लगातार संपर्क कर रहे हैं। रैली, सभा, संवाद जैसे कार्यक्रम हो रहे हैं जिसमें फूल मालाओं और बुके की जरूरत होती है।
विज्ञापन
शाम तक फूल माला पड़ जाती है कम
फूल विक्रेता रामजीलाल ने बताया कि शाम को अक्सर फूल विक्रेताओं के पास फूल माला कम पड़ जाती है। राजनीतिक दलों के लोग ऑर्डर देकर फूलमाला तैयार करवाते हैं। चुनाव के चलते आजकल प्रतिदिन 500 फूलमाला बिक रही है, जो पहले की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा है। फूल माला की मांग बढ़ने से फूलों की कीमत में भी तेजी आई है। गेंदे व गुलाब के फूलों की माला की ज्यादा मांग है।
फूल माला से स्वागत का होता है अलग प्रभाव
विधानसभा चुनाव के दौरान बड़े नेताओं का स्वागत अगर फूल मालाओं से न हो तो कार्यक्रम अधूरा सा लगता है। जनसभा में आने वाले विभिन्न पार्टियों के शीर्ष नेताओं का स्थानीय नेता बुके भेंट कर स्वागत करते हैं। जनसंपर्क आदि कार्यक्रमों में भी नेताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया जा रहा है। कहीं-कहीं पुष्प वर्षा कर नेताओं का स्वागत किया जा रहा है। ऐसे में फूल, फूलमालाओं और बुके की मांग बढ़ी है।