Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   FLN training for 154 JBT teachers completed in Khol

Rewari News: खोल में 154 जेबीटी शिक्षकों का एफएलएन प्रशिक्षण पूरा

Fri, 20 Nov 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 20 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
FLN training for 154 JBT teachers completed in Khol
जेबीटी शिक्षक एफएलएन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद हुए एकजुट। स्रोत : विभाग
खोल। खंड खोल के जेबीटी अध्यापकों का एफएलएन प्रशिक्षण पूरा हो गया। करीब एक माह तक विभिन्न चरणों में चले प्रशिक्षण में 154 जेबीटी अध्यापकों ने भाग लिया। सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यवाहक बीईओ सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि प्रशिक्षण में गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल आधारित शिक्षण, शिक्षण सामग्री, कहानी कथन, भाषा विकास और संख्या ज्ञान से जुड़ी नई गतिविधियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर मेनका यादव, रिंकू जोशी और अनुराधा चौहान ने बालवाटिका, हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों की नवीन शिक्षण विधियों तथा शिक्षक संदर्शिका में हुए बदलावों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम दिन शिक्षकों ने अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अंजू यादव, जयपाल सिंह, अशोक यादव, जरामानंद, भूपसिंह, वीरवती, सुनील कुमार, प्रियंका यादव, ओमप्रकाश, अनीता देवी, कंचन यादव, ओमदत्त और निर्मला को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी के रूप में सम्मानित किया गया।
इस दौरान खंड संयोजक पूजा यादव, एबीआरसी योगेश कुमार और विनय कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed