फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Flag hoisted on Hanuman temple in the last part of the demonstration

Rewari News: प्रदर्शन की अंतिम कड़ी में हनुमान मंदिर पर चढ़ाई ध्वजा

Wed, 16 Oct 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 16 Oct 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Flag hoisted on Hanuman temple in the last part of the demonstration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला की तरफ से प्रदर्शन की अंतिम कड़ी में बड़ा तालाब स्थित हनुमानजी के मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई।
रामलीला के सचिव याद के सुगंध ने बताया कि रामलीला की शुरुआत में शिला पूजन कर बल्ली पर हनुमानजी का झंडा लगाया जाता है। रामलीला के मंचन के दौरान दस दिनों तक यह ध्वजा फहरता रहता है। रामलीला संपन्न होने के बाद जो पहला मंगलवार आता है। उसी मंगलवार को उस ध्वजा को हनुमानजी की भूमिका निभाने वाले कलाकार रामलीला के सभी कलाकारों के साथ जुलूस के रूप में घंटेश्वर मंदिर से चलकर सब्जी मंडी, भाड़ावास गेट होते हुए, हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई। हनुमान बने कलाकार महेश शर्मा रामलीला मंचन के दौरान सात्विक बंधनों से बंधे होते हैं। ध्वजा चढ़ाने के बाद वह इन बंधनों से मुक्त हो जाते हैं। इस मौके पर प्रसाद वितरित किया गया। रात को घंटेश्वर मंदिर के सत्संग भवन में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक अशोक शर्मा, ललितसैनी, हिमांशु गुप्ता, लवली सोनी, राजेश पंवार, सुरेश सेन, मनीष सेन, विजय पंवार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed