फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Five years ago, dustbins worth Rs 20 lakh went missing in the city.

Rewari News: पांच वर्ष पहले शहर में 20 लाख से लगे डस्टबिन हुए गायब

Mon, 24 Feb 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 24 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Five years ago, dustbins worth Rs 20 lakh went missing in the city.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर में सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बाद भी स्थिति काफी दयनीय है। पांच वर्ष पहल 20 लाख रुपये की लागत से स्टील के 135 डस्टबिन (कूड़ादान) खरीदे गए थे लोग गायब हो गए हैं। कूड़ादान की व्यवस्था नहीं होने से लोग जहां-तहां कूड़ा फेंक रहे हैं जिससे जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहता है।
शहर में जब पड़ताल की गई तो पता चला कि शहर में कहीं डस्टबिन खराब हो गए हैं या कहीं उन्हें उखाड़ लिया गया। नगर परिषद का चुनाव दिसंबर 2020 में हुआ था। इसके बाद नए हाउस का गठन हुआ था। इससे पहले प्रशासक की देखरेख में नगर परिषद का कामकाज चल रहा था। हाउस के गठन होने से पहले शहर में स्टील के छोटे डस्टबिन लगाने की योजना अधिकारियों ने बनाई थी। सरकार से अधिकृत जेम पोर्टल के माध्यम से इन डस्टबिन की खरीद की गई थी। एक डस्टबिन की कीमत 15 हजार रुपये के आसपास हो सकती थी। 20 लाख रुपये खर्च कर स्टील के डस्टबिन खरीदे गए थे। इसके बाद नप के चुनाव हुए तथा हाउस का गठन हो गया। तब करीब 5 महीने तक डस्टबिन नप कार्यालय में ही पड़े थे। जून की शुरूआत में इन्हें लगाया गया था। शहर के सर्कुलर रोड, ब्रास मार्केट आदि जगह पर ये डस्टबिन लगाए गए थे। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि राशि पूरी खर्च नहीं हुई थी। संवाद
विज्ञापन


50 लाख से बनाए गए स्मार्ट डस्टबिन भी खराब : वर्ष 2018-19 में 50 लाख की राशि खर्च शहर के 8 स्थानों पर स्मार्ट डस्टबिन लगाने के लिए तत्कालीन डीसी की पहल पर योजना तैयार की गई थी। स्मार्ट डस्टबिन बनाए गए थे ताकि कहीं कूड़ा नजर न आए। प्रशासन की ओर से उस वक्त जारी की सूचना के अनुसार एक डस्टबिन पर करीब 6.9 लाख रुपये खर्च किए गए, जबकि इनका इस्तेमाल 10-12 हजार रुपये में रखे जाने वाले डस्टबिन की ही तरह किया गया। दावा किया था कि इन डस्टबिन की स्मार्ट मॉनिटरिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

इस वर्ष शहर में रखे जाएंगे 250 ट्विनबिन

इस वर्ष शहर के विभिन्न स्थानों पर नगर परिषद की तरफ से करीब 250 ट्विनबिन (ड्राई और वेट प्लास्टिक वेस्ट डस्टबिन) रखे जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद ने तैयारी पूरी कर ली है। अब जल्द ही नगर परिषद डस्टबिन की खरीद की प्रक्रिया शुरू करेगा। इन डस्टबिन को खरीदने में करीब 12 लाख रुपये के आसपास की राशि खर्च होगी। नगर परिषद यह डस्टबिन जेम्स पोर्टल के माध्यम से खरीदेगा। शहर में डस्टबिन की मांग लंबे समय से की जा रही है। मगर अभी तक डस्टबिन नहीं लगाए गए हैं।


वर्जन
शहर के विभिन्न स्थानों पर नगर परिषद की तरफ से करीब 250 ट्विन बिन (ड्राई और वेट प्लास्टिक वेस्ट डस्टबिन) रखे जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद ने तैयारी पूरी कर ली है। नगर परिषद यह डस्टबिन जेम्स पोर्टल के माध्यम से खरीदेगा। इन डस्टबिन को खरीदने में करीब 12 लाख रुपये के आसपास की राशि खर्च होगी।-सुधीर, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed