{"_id":"6192b05658295f5d422bd559","slug":"five-new-cases-of-dengue-confirmed-total-figure-reached-265-rewari-news-rtk629946413","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के पांच नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के पांच नए मामले आए सामने
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। सोमवार को 5 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिले में अब डेंगू के कुल 265 मामले हो चुके हैं। नागरिक अस्पताल में रविवार रात तक कुल 27 मरीज डेंगू संक्रमित भर्ती थे। सोमवार को स्वस्थ होने के बाद 16 को डिस्चार्ज किया गया। सोमवार को पांच नए मरीज आने के बाद अब 16 मरीज भर्ती हैं। नागरिक अस्पताल में रेवाड़ी शहर और गांव के साथ महेंद्रगढ़ जिले के भी मरीज भर्ती हैं।
कुछ मरीज ऐसे थे जिनके प्लेटलेट्स 20 हजार से 35 हजार के बीच थे यहां भर्ती होने के बाद तीन दिन के दौरान एक लाख से अधिक प्लेटलेट्स होने के साथ स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य निदेशक डा. रणदीप सिंह पूनिया के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद सोमवार को सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार ने भी डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। स्टाफ सदस्यों को साफ सफाई और मरीजों को नियमित समय पर दवा देने के निर्देश दिए।
प्रवर चिकित्सा अधिकारी डा. सर्वजीत थापर और डा. रजनीश कुमार ने बताया कि नागरिक अस्पताल में डेंगू, मलेरिया और मौसम जनित बीमारियों के उपचार, जांच और दवा आदि के सभी प्रबंध हैं। जिले में 2547 नोटिस जारी किए गए हैं लेकिन शहर में डेंगूू के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। सोमवार को भी चार नए मामले आए बाकि एक केस मीरपुर से आया है। रेवाड़ी शहर में 159, बावल में 25, मीरपुर में 26, नाहड़ में 24, गुरावड़ा में 10, खोल में 21 केस आ चुके हैं।
विज्ञापन
--------------------
जिले में डेंगू की वर्तमान स्थिति:
जिले में कुल मामले 265 (सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में 150, निजी अस्पतालों में 115)
दूसरे जिलों के मरीज- 02
सोमवार को लिए सैंपल- 30
डेंगू संक्रमित मिले -05
अब तक हुए सैंपल -2100
-------------------------------------
जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित जांच करने और मरीजों को उचित परामर्श देकर उपचार करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित स्वास्थ्य केंद्र इंचार्ज से साफ सफाई के साथ मरीजों को भी जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। -डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन