{"_id":"60899f668ebc3e8db97d21f7","slug":"five-infected-people-including-four-women-die-138-new-cases-found-rewari-news-rtk6064179129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महिलाओं सहित पांच संक्रमितों की मौत, 138 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महिलाओं सहित पांच संक्रमितों की मौत, 138 नए केस मिले
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार जारी है। लगातार बढ़ रही मौतों का आंकड़ा जिले के लोगों को ज्यादा परेशान कर रहा है। बुधवार को चार महिलाओं सहित पांच नागरिकों की कोविड संक्रमण से मौत हुई। बुधवार को 28 वर्ष की कोसली निवासी महिला की मौत हो गई। इसके अतिरिक्त शहर रेवाड़ी निवासी 49 वर्षीय, 56 वर्षीय व 58 वर्षीय महिलाओं ने भी कोरोना के कारण अपनी जान गंवा दी।
जिले में कोविड संक्रमण के कुल 495 मामले सक्रिय
वहीं, शहर निवासी 36 वर्षीय व्यापारी की भी कोरोना के कारण मौत हो गई। सभी शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती थे। मरने वालों में से तीन एक ही निजी अस्पताल में भर्ती थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 138 नए संक्रमितों के बाद जिले में कोविड संक्रमण के कुल 495 मामले सक्रिय हैं। इनमें से 208 विभिन्न कोविड सेंटर में भर्ती हैं, जबकि 287 घर पर एकांतवास किए गए हैं। इसके अलावा बुधवार को 52 नागरिक संक्रमण से स्वस्थ भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अब तक 92 नागरिकों की संक्रमण से मौत हो चुकी है, लेकिन हकीकत में यह संख्या 117 तक पहुंच चुकी है।
24 घंटे के दौरान 1802 की हुई सैंपलिंग
जिले के विभिन्न केंद्रों पर 24 घंटे के दौरान कुल 1802 नागरिकों की सैंपलिग हुई। इनमें से 557 की रिपोर्ट का इंतजार है। कुल सैंपलिंग में से 1445 आरटीपीसीआर विधि से तो 357 एंटीजन विधि से जांच हुईं। इसके साथ ही जिले में अब तक 2,02,425 की सैंपलिंग हुई। इनमें 6,744 सैंपल निजी लैब में हुए। इसमें से 1,88,894 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, जिले में अब तक 12,974 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 12,388 नागरिक स्वस्थ भी हुए हैं।