फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Five including four women arrested on theft charges

Rewari News: चोरी के आरोप में चार महिलाएं समेत पांच गिरफ्तार

Thu, 26 Dec 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Five including four women arrested on theft charges
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कूड़ा बीनने की आंड़ में चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार महिलाएं और एक टैंपो चालक शामिल है।


शहर के आसपास झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे कूड़ा बीनने वाले लोग मौका मिलते ही चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शहर के भाड़ावास रेलवे फाटक के पास पशु मेला की जमीन पर कब्जा कर झुग्गी-झोपडिय़ों में रह रहीं चार महिलाएं कूड़ा बीनने के बहाने चोरी करते पकड़ी गईं। भाड़ावास रोड पर पंचायत विभाग की बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां बिजली विभाग के स्टोर रूम में चार महिलाएं घुस गई और लाखों रुपये कीमत की केबल को टेम्पो में लाद कर फरार हो गई। लेकिन इस चोरी का पता चलते ही बावल थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टेम्पो चालक रेवाड़ी के डालियाकी के भोलाराम सहित चार महिलाओं को काबू कर लिया। पुलिस ने इस सभी को मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed