{"_id":"69f8e8facbb51aee1b04e374","slug":"five-huts-reduced-to-ashes-and-goods-burnt-in-the-fire-rewari-news-c-198-1-rew1001-237924-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आग लगने से पांच झोपड़ियां राख, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आग लगने से पांच झोपड़ियां राख, सामान जला
Tue, 05 May 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 05 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
जलकर राख हुई झुग्गियां। संवाद
रेवाड़ी। शहर के कोनसीवास रोड पर सोमवार की सुबह सवा 11 बजे आग लगने से पांच झोपड़ियां जलक राख में तब्दील हो गईं। आसपास पड़े कबाड़ में भी आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग फैल गई। इस घटना में घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीमों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
आग की इस घटना में सभी बच गए। झोपड़ियों में रखा सामान खाक हो गया। कोनसीवास रोड पर एक खाली प्लॉट में करीब 15 से 18 झुग्गियां बनी हैं जिनमें प्रवासी मजदूर रहते हैं। इनमें अधिकांश पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और कबाड़ इकट्ठा करने का काम करते हैं। कुछ परिवार वोट डालने के लिए अपने गांव गए हैं।
अपने गांव गए मजदूर की झोपड़ी में पहले आग लगी। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसने देखते ही देखते आसपास की पांच से पांच झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को सामान समेटने तक का मौका नहीं मिला। झुग्गियों के आसपास बड़ी मात्रा में कबाड़ और ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग को फैलने में ज्यादा समय नहीं लगा।
घटना के समय अधिकतर पुरुष काम पर गए हुए थे। झोपड़ियों में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे जो जान बचाकर भाग निकले। सूचना मिलते ही रेवाड़ी से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए धारूहेड़ा और बावल से भी एक-एक गाड़ी बुलाई गई।
दमकल कर्मियों ने पहले आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास की झुग्गियों और कबाड़ को सुरक्षित करने का प्रयास किया। इसके बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
-- -- -- -- -
रिक्शा और अन्य घरेलू सामान राख
अली ने बताया कि वह कबाड़ का काम करता है रिक्शा और अन्य घरेलू सामान रखा था, जो पूरी तरह जल गया। घटना के समय वह काम पर गया हुआ था और सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचा। जाहीदा ने बताया कि आग कैसे लगी कुछ पता ही नहीं चला और देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख हो गया।
-- -- -- -- -
वर्जन:
करीब साढ़े 11 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर सबसे पहले आग को फैलने से रोकने का काम किया गया। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था।
नितेश भारद्वाज, फायर अधिकारी