फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Five doctors found infected in five days, OPD crisis in civil hospital

पांच दिनों में पांच डॉक्टर मिले संक्रमित, नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर संकट

Sat, 10 Apr 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Five doctors found infected in five days, OPD crisis in civil hospital
अस्पताल में व्यक्ति को कोरोना का टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में 6 से लेकर 10 अप्रैल तक पांच डॉक्टर व 15 विद्यार्थी पॉजिटिव मिल चुके हैं। नागरिक अस्पताल में लगातार डॉक्टरों के संक्रमित मिलने और नए भवन में शनिवार से कोरोना वार्ड शुरू होने से एक बार फिर से ओपीडी पर संकट आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो सोमवार को प्रधान चिकित्सा अधिकारी की ओर से ओपीडी बंद करने के संबंध में डीसी व सिविल सर्जन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को 815 सैंपल लिए गए। इनमें 25 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक नागरिक अस्पताल का चिकित्सक व तीन विद्यार्थी शामिल हैं। लगातार विद्यार्थियों के संक्रमित मिलने के चलते जहां कक्षा-1 से 8वीं तक के सरकारी व निजी स्कूूलों को बंद करने के आदेश दिए जा चुके हैं। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों में भी सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपलिंग की जाएगी। मार्च से लेकर 10 अप्रैल तक जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या शून्य से 151 पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

सर्जरी अब कोविड जांच के बाद होगी
नागरिक अस्पताल में सामान्य दिनों में 1200 से 1300 तक ओपीडी होती है, लेकिन बीते 40 दिनों में ओपीडी घटकर 700 तक पहुंच चुकी है। इसका बड़ा कारण लगातार बढ़ते कोरोना के मामले हैं। क्योंकि जिस नए भवन में ओपीडी होती है, उसमें ही कोविड वार्ड व कोरोना लैब बनाए गए हैं। कोरोना के डर से लोगों ने अस्पताल में जाना कम कर दिया है। लोग मजबूरी में निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। वहीं कोविड पॉजिटिव होने के चलते लगातार डॉक्टरों की कमी के चलते आने वाले दिनों में सर्जरी जैसे काम भी प्रभावित हो सकते हैं। क्योंकि गायनी, आपाताकालीन व कोरोना लक्षण वाले मरीजों के लिए ओपीडी चलानी जरूरी है। वहीं अब नागरिक अस्पताल में भर्ती होने वाले प्रत्येक मरीज की कोविड जांच कराई जाएगी। इसमें सर्जरी के मरीज भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र 30 तक किए गए बंद
आठवीं तक के स्कूल बंद करने के फैसले के साथ ही शासन की ओर से जिले की सभी 1099 आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने का फैसला किया गया है। इसके अलावा 65 वर्ष आयु के बुजुर्ग, 10 साल से कम आयु के बच्चे व गर्भवती महिलाओं को बेहद जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।

नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सक डॉ. सर्वजीत थापर ने बताया कि नागरिक अस्पताल में शनिवार को एक सहित कुल पांच चिकित्सक पॉजिटिव मिल चुके हैं। ऐसे में कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके लिए ओपीडी बंद करने पर विचार चल रहा है। सोमवार को डीसी व सीएमओ को इस संबंध में रिपोर्ट दी जाएगी। वहीं एक बार फिर से नागरिक अस्पताल में कोविड वार्ड शुरू कर दिया गया है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्कूलों सहित अन्य स्थानों पर सैंपलिंग बढ़ाने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed