फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Five Died in accident at Rewari 

रेवाड़ी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई क्रूजर, महिला व किशोर समेत पांच की मौत, 12 घायल, हरिद्वार से लौट रहे थे जयपुर

Tue, 17 May 2022 11:01 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 May 2022 11:01 AM IST
सार

हरिद्वार से अस्थियां बहाकर एक परिवार जयपुर के सामोद गांव लौट रहा था। क्रूजर में 17 लोग सवार थे। एनएच -48 पर ओढ़ी कट के पास गांव के नजदीक क्रूजर खड़े ट्रक से जा टकराई।

विज्ञापन
Five Died in accident at Rewari 
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में दादा की अस्थियां गंगा में बहाकर हरिद्वार से जयपुर के सामोद गांव लौट रहे परिवार की क्रूजर की दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ओढ़ी कट के पास खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। इसमें एक ही परिवार के महिला व 15 वर्षीय किशोर  सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। घटना सुबह करीब चार बजे की है।

विज्ञापन

 

दुर्घटना होते ही ट्रक और क्रूजर का ड्राइवर फरार हो गए। घायलों का इलाज बावल के निजी व सरकारी अस्पताल में चल रहा है। मृतकों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। सूचना पाते ही मौके पर एसडीएम संजीव कुमार व डीएसपी राजेश लोहान मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन

 

बताया जाता है कि राजस्थान में जयपुर के सामोद गांव का एक परिवार सोमवार को हरिद्वार में अपने दादा की अस्थि विसर्जन के लिए गया था। क्रूजर गाड़ी में परिवार और रिश्तेदारों को मिलाकर 17 लोग सवार थे। लौटते वक्त रेवाड़ी के पास मंगलवार सुबह करीब चार बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर उनकी गाड़ी ओढ़ी कट के पास खड़े ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए। इनमें एक ही परिवार के मालूराम (35), महेंद्र (33), आशीष (15), सुगमा देवी (35) और मोहरी देवी (95) की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

 

पुलिस ने घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया। कुछ घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। बावल थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुर्घटना होने के बाद सुबह जैसे ही लोगों को पता चला लोग घटनास्थल की दौड़ पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed