फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   five corona positive found sevan day 45 case

रेवाड़ी में 5 और मिले कोरोना संक्रमित, पिछले 7 दिन में 45 से अधिक केस मिलना चिंताजनक

Sun, 04 Apr 2021 10:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
five corona positive found sevan day 45 case
जिले में कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ रही संख्या ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की सांसें फूला दी है। पिछले 7 दिनों में 45 से अधिक कोरोना केस मिलना जिले के लिए चिंता की बात है। बढ़ते कोरोना केसों को लेकर जिला प्रशासन ने शहर के बाजारों में धारा 144 लागू कर दी है और कोरोना नियमों को तोड़ने वाले लोगों के चालान काट उन्हें सबक भी सिखाया जा रहा है। लेकिन लोग अभी मास्क व अन्य कोरोना नियमों को लेकर गंभीर नहीं है। जिससे धीरे-धीरे जिला के हालात खराब होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को जिला में 5 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि होने से जिला में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11464 हो गई है। बढ़ते कोरोना संक्रमितों को लेकर उपायुक्त ने शहर के बाजार व सार्वजनिक जगहों पर धारा 144 लागू कर दिए गए हैं। पुलिस भी शहर के मुख्य चौराहों पर कोरोना व यातायात नियमों को तोड़ने व बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान काट रही है। चालान कटने के बाद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के सीएमओ सुशील माही ने कहा कि कोरोना वैक्सीन आ गई है, इसका यह मतलब नहीं है कि कोरोना खत्म हो रहा है। कोरोना की दूसरी लहर रेवाड़ी में भी तेजी से आगे बढ़ रही है। घर से बिना मास्क किसी भी सूरत न निकले और बाजार में भीड़-भाड़ से बचे। घर में घुसने से पूर्व हाथ को अच्छी तरह से धोएं। सुशील माही ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 177345 लोगों के सैंपल लिये गए हैं। जिसमें से 165881 लोग नेगेटिव और शेष 11464 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें से 11348 नागरिक कोरोना को हरा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 76 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में विभाग द्वारा 307 लोगों के सैंपल लिये गए हैं। रविवार को शहर व कापड़ीवास से दो-दो व धारूहेड़ा से एक नागरिक संक्रमित मिले हैं। वहीं शहर का एक नागरिक ठीक होकर हुआ है। अब जिले में 40 केस एक्टिव है और उनको डोज दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फोटो-21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed