{"_id":"63011da84b874b41d556c314","slug":"five-accused-declared-absconders-from-court-arrested-rewari-news-rtk6556355199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत से भगोड़े घोषित पांच आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत से भगोड़े घोषित पांच आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिला पुलिस की तरफ से अदालत से भगोड़े घोषित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दो बावल पुलिस, दो मॉडल टाउन और एक शहर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मॉडल टाउन थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गांव खटावली निवासी सतपाल पर वर्ष 2015 में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज था। आरोपी लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसके बाद वर्ष 2019 में उसे अदालत की तरफ से पीओ घोषित किया गया था। इस कारण उसकी लंबे समय से तलाश थी। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इसी तरह मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गुरुग्राम जिला के हेलीमंडी निवासी गुरदीप को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत की तरफ से एनआई एक्ट में भगोड़ा करार दिया गया था। शहर थाना पुलिस ने मूल रूप से शहर के मोहल्ला बंजारवाड़ा और हाल निवासी कालका सोसायटी भिवाड़ी निवासी कमल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत की तरफ से एनआई एक्ट मामले में भगोड़ा घोषित किया था। बावल थाना पुलिस ने भी एनआई एक्ट में अदालत से भगोड़ा घोषित किए जिला झज्जर के गांव भूरावास निवासी जयभगवान और जिला गुरुग्राम के गांव नानूकलां निवासी रविंद्र को गिरफ्तार किया है।