फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   First sipped tea, then thieves took away jewelry and cash

पहले चाय की ली चुस्की फिर गहने और नकदी ले गए चोर

Sun, 06 Mar 2022 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
First sipped tea, then thieves took away jewelry and cash
रेवाड़ी। गांव मस्तापुर में चोरों ने शनिवार की रात एक घर की रसोई में घुसकर पहले चाय बनाई और उसकी चुस्की ली। इसके बाद गहने और नकदी लेकर चले गए। इस दौरान चोरों ने दो घरों में वारदात की। इससे पहले उन्होंने कमरों को बाहर से बंद कर दिया था। इस दौरान घर वाले सो रहे थे। रविवार सुबह उठे तो कमरों के दरवाजे बाहर से बंद मिले। रोहड़ाई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान एक घर से चोर सात किलो देसी घी भी उठा ले गए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मस्तापुर निवासी रोहतास ने कहा कि शनिवार की रात को वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात को करीब साढ़े तीन बजे उठे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने अपने भाई को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। बाहर आए तो घर के एक कमरे का ताला टूटा हुआ था और उसके अंदर रखी अलमारी और संदूक खुली हुई थी। पूरे कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। चोर कमरे से सोने की दो चेन, दो अंगूठी, कानों की बालियां, चांदी के जेवरात और करीब बीस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। रविवार सुबह गांव के खाली प्लाट में कमरे से उठाया गया सूटकेस पड़ा मिला है। आर्टिफिशियल गहने और कागजात चोर सूटकेस के साथ प्लाट में ही फेंक गए।
विज्ञापन

चोरों ने मस्तापुर निवासी नरेंद्र सिंह के घर में भी सेंध लगाई। नरेंद्र छत पर बने कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी मां घर के आंगन में सोई हुई थी। नरेंद्र के पिता घर के सामने स्थित प्लाट में सो रहे थे। नरेंद्र सुबह उठे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। दरवाजा खुलने के बाद नरेंद्र नीचे आए तो कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से सोने की दो अंगूठी, सोने की हार, चांदी की पायल और करीब 35 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोर प्लाट के सामने ट्राली का एक टायर भी उठा ले गए। नरेंद्र की रसोई में जूठे बर्तन भी मिले हैं। चोरों द्वारा रसोई में चाय बनाकर पी गई थी। चोर रसोई में रखे सात किलोग्राम घी को भी उठा ले गए। चोर गांव निवासी दिनेश कुमार के घर में भी घुसे, लेकिन कुछ चोरी नहीं कर पाए। पुलिस ने फिगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed