{"_id":"68a9aac8fbaeea574806ecfd","slug":"firing-on-kalia-in-rewari-haryana-crime-2025-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: बदमाश कालिया पर घर में घुसकर फायरिंग, 22 केस थे दर्ज, 12 साल काटकर आया था जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: बदमाश कालिया पर घर में घुसकर फायरिंग, 22 केस थे दर्ज, 12 साल काटकर आया था जेल
Sat, 23 Aug 2025 05:19 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 23 Aug 2025 05:19 PM IST
सार
रेवाड़ी में एक कुख्यात बदमाश के घर में घुसकर तीन हमलावरों ने गोलियां चलाई हैं। इस हमले में एक गोली बदमाश रोहित उर्फ कालिया को लगी है। दोपहर बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती बदमाश कालिया
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदमाश रोहित उर्फ कालिया के घर में घुसकर स्कूटी पर आए तीन बदमाशों ने चार गोलियां चलाईं जिनमें एक गोली पीठ में जा लगी। बदमाश को शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी फायरिंग करने वाले बदमाशों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूछताछ में कालिया ने बताया कि वह हमलावरों को नहीं जानता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शहर के मोहल्ला भजन का बाग निवासी 39 वर्षीय रोहित जीता गुर्जर गैंग से जुड़ा हुआ है।
शनिवार को रोहित अपनी मां के साथ घर पर ही मौजूद था। घर पर दो युवक और मौजूद थे। दोपहर साढ़े तीन बजे स्कूटी पर तीन बदमाश उसके घर के बाहर आए। तीनों बदमाश गेट खोलकर घर में चले गए। रोहित घर पर ही था। बदमाशों को देखने के बाद वह अंदर की तरफ भागा। तभी बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान चार गोलियां चलाई गईं। एक गोली रोहित की पीठ पर जा लगी।
रोहित की मां राजकुमारी ने चिल्लाना शुरू कर दिया। बदमाश वहां से भाग गए। इसके बाद पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और रोहित को संभाला। पड़ोसी अपनी बाइक पर उसे ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे रेफर कर दिया। परिवार उसे रेवाड़ी के ही प्राइवेट अस्पताल में ले गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

रोहित उर्फ कालिया पर 22 मामले दर्ज
रोहित पर 22 मामले दर्ज हैं। साल 2004 में मॉडल टाउन थाने में पहला स्नैचिंग का केस दर्ज हुआ था। हत्या के प्रयास के मामले में वह 12 साल से जेल में बंद था। बाहर आते ही दोबारा आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दी थीं। रोहित के पिता महावीर की 4 साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है।
फरवरी में पुलिस ने स्कर्ट पहनाकर घुमाया था
इसी साल फरवरी में रोहित जेल से छूटा था। 19 फरवरी को वह सज्जन नामक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में पहुंचा था। उसने सज्जन को रिवॉल्वर दिखाकर 10 लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 फरवरी को उसे गिरफ्तार कर लिया था। सबक सिखाने के लिए पुलिस ने उसकी बाजार में सिर मुंडवा और स्कर्ट पहनाकर परेड करवाई थी। उस वक्त ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इस मामले में तीन माह पहले कोर्ट से जमानत मिलने पर जेल से छूटा था।
फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस जांच कर रही है कि ये फायरिंग किसने की थी। घायल रोहित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। -रतनलाल, प्रभारी, थाना शहर।
ये भी पढ़ें: Jind: विनेश फोगाट ने थाने में लगाया फोन, SHO बोला- तू कौन...कांग्रेस विधायक ने कही ये बात

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन