फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   firing accused arrested

रेवाड़ी: ढाबे पर फायरिंग का एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Feb 2023 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
firing accused arrested
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा सीआईए की टीम ने गांव रानौली के पास एक ढाबे के सामने फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव झाबुआ निवासी राहुल उर्फ कातिल उर्फ रोडला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव रानौली निवासी नीरू उर्फ नरवीर ने बताया था कि उसके भाई राजेश ने गांव झाबुआ की रहने वाली एक लड़की से प्रेम विवाह किया है। जो उनके घर पर ही रह रही है। उसने बताया कि चार फरवरी को शाम करीब चार बजे उसके भाई जयबीर के होटल के नजदीक पावटी बांध पर मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आए। जिनमें एक का नाम राहुल उर्फ कातिल गांव झाबुआ था। जिसने पिस्तौल ले रखी थी। वह उसके भाई को गालियां देकर चला गया। उसके बाद उसका भाई जयबीर सरसों के खेत में भाग गया। इसके बारे में नीरू को पता चलने पर वह भी होटल पर गया। शाम को करीब साढ़े छह बजे पांच युवक मोटरसाइकिल पर आए जिनमें एक का नाम राहुल उर्फ कातिल गांव झाबुआ था। उसने मोटसाइकिल से नीचे उतर कर गोली चलाई, उसने चार-पांच राउंड फायर किए। फायर करने के बाद वे मोटरसाइकिल लेकर वहां से भाग गए। बावल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। सीआईए धारूहेड़ा ने एक आरोपी राहुल उर्फ कातिल उर्फ रोडला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed