{"_id":"67bcbc321daaa76dc107676a","slug":"fire-broke-out-in-moving-car-burnt-to-ashes-rewari-news-c-198-1-rew1001-215681-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चलती कार में लगी आग, जलकर हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चलती कार में लगी आग, जलकर हुई राख
Tue, 25 Feb 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 01सर्कुलर रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप के सामने जलकर राख हुई कार। स्रोत : वीडियो ग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सर्कुलर रोड पर रोडवेज वर्कशॉप के सामने रविवार को चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। चालक गाड़ी से बाहर आ गया। सूचना पर दलकलकर्मियों ने पहुंचकर आग बुझाई लेकिन तबतक कार जल चुकी थी।
न्यू आदर्श नगर निवासी युवक दिल्ली में कोई कार्य करने के बाद कार से रेवाड़ी लौट रहा था। जैसे ही वह सर्कुलर रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप के सामने पहुंचा, कि कार की बोनट से धुआं निकलता नजर आया। चालक बोनट से आग निकलती देख गाड़ी से बाहर आ गया। इसके बाद तेज लपट के साथ कार जलने लगी। इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाई लेकिन तबतक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।