फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire broke out in mobile shop in Rewari and goods worth lakhs of rupees burnt to ashes

Rewari News: मोबाइल की दुकान  में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

Wed, 22 Feb 2023 09:43 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 22 Feb 2023 09:43 AM IST
सार

रेवाड़ी में एक मोबाइल की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना का पता जब लगा तब रात के समय अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलना शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fire broke out in mobile shop in Rewari and goods worth lakhs of rupees burnt to ashes
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी के सामान्य बस स्टैंड के सामने एक मोबाइल की दुकान में मंगलवार की रात आग लगने से लाखों रुपये के मोबाइल फोन और अन्य सामान जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आगजनी के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दुकान में रखा सामान जलकर राख
जानकारी के अनुसार शहर निवासी प्रदीप ने बस स्टैंड के सामने मोबाइल फोन की दुकान की हुई है। रात के समय अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलना शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


मालिक को सुबह पता चला
दुकान का मालिक प्रदीप बुधवार तड़के करीब 5 बजे जब दुकान पर पहुंचा तो उसे सब कुछ जला हुआ मिला। प्रदीप ने बताया कि वह रात को दुकान बंद करने के बाद घर चला गया था। उसे आग लगने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उसने बताया कि दुकान में लगभग 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed