फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire breaks out in a shoe and clothing warehouse

Rewari News: जूते-कपड़े के गोदाम में लगी आग

Sun, 01 Mar 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a shoe and clothing warehouse
आग बुझाने के लिए पहुंची दमकल विभाग की टीम। स्रोत : वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी। मॉडल टाउन इलाके में रविवार सुबह 10 बजे जूते और कपड़े के एक गोदाम में आग लगने से पूरा सामान जलकर राख में तब्दील हो गया। आग गोदाम के बेसमेंट में लगी जिससे पूरे परिसर में धुआं भर गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने दमकल गाड़ियों पर चढ़कर गोदाम के शीशे पत्थरों से तोड़े ताकि धुएं को बाहर निकाला जा सके। आग के कारण छत पर लगी फैंसी सीलिंग टूटकर गिर गई। लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की दुकानों और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

दुकानदारों ने तुरंत गोदाम मालिक को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही गोदाम मालिक मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकल विभाग की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसी प्रकार की जानमाल को हानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शार्टसर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed