फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Filthy water is flowing onto the roads in Dharuhera due to clogged drains and sewers.

Rewari News: धारूहेड़ा में नालों और सीवर जाम से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

Tue, 23 Jun 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 23 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Filthy water is flowing onto the roads in Dharuhera due to clogged drains and sewers.
धारूहेड़ा की गलियों में हुआ जलभराव। स्रोत : वीडियो ग्रैब
धारूहेड़ा। मानसून के दस्तक से पहले ही धारूहेड़ा में सफाई व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में नालों और सीवर की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों और गलियों में बह रहा है। इससे लोगों काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धारूहेड़ा की लाइफलाइन मानी जाने वाली सोहना-पलवल-रेवाड़ी सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग-919) के अलावा कोसलिया मोहल्ला और सर्कुलर रोड पर सीवर जाम होने की समस्या बनी हुई है। वहीं सोहना रोड, बास रोड और दिल्ली रोड पर बने नालों की समय पर सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय राहुल सिंह ने कहा कि प्रशासन ने मानसून से पहले नालों और सीवर की सफाई के निर्देश दिए थे लेकिन इन आदेशों का जमीनी स्तर पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय राजेश कुमार ने कहा कि यदि समय रहते नालों और सीवरेज की सफाई नहीं कराई गई तो मानसून के दौरान हालात और गंभीर हो सकते हैं। लोगों ने जिला प्रशासन और नगरपालिका से तत्काल सफाई अभियान चलाकर नालों, सीवरेज लाइनों और सड़कों पर जमा कीचड़ को हटाने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed