फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fencing players dominated the Sports Mahakumbh

Rewari News: खेल महाकुंभ में फेंसिंग खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Sat, 27 Sep 2025 07:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 27 Sep 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Fencing players dominated the Sports Mahakumbh
फोटो :16ट्रॉफी मिलने पर खुशी जाहिर करते विजेता खिलाड़ी। स्रोत : कोच
रेवाड़ी। खेल महाकुंभ में जिले के फेंसिंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 24 से 26 सितंबर तक पानीपत में हुई थी।
विज्ञापन

महिला फोइल व्यक्तिगत मुकाबले में तेजस्विनी ने स्वर्ण पदक, विजेता यादव ने रजत पदक और प्रियंका ने कांस्य पदक जीता। टीम इवेंट में भी रेवाड़ी की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम में तेजस्विनी, विजेता यादव, प्रियंका यादव और वर्षा शामिल थीं।
विज्ञापन

वहीं, पुरुष फोइल व्यक्तिगत मुकाबले में विवेक यादव ने स्वर्ण पदक और ध्रुव त्यागी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरुष टीम इवेंट में सचिन, विवेक, यशराज और ध्रुव त्यागी की टीम ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष एपे व्यक्तिगत मुकाबले में कुणाल जाखड़ ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं की एपे टीम ने रजत पदक हासिल किया। इसमें दुआ यादव, अंशिका राणा, मुस्कान यादव और वशु शर्मा शामिल थीं।

पुरुष एपे टीम में मानव, जितेश, कुणाल जाखड़ और रौनक ने कांस्य पदक अपने नाम किया। कुल मिलाकर पुरुष वर्ग में रेवाड़ी की टीम ने दूसरा स्थान जबकि महिला वर्ग में भी टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed