फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers will get electricity from 10 am to 6 pm till 31st

Rewari News: किसानों को 31 तक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक मिलेगी बिजली

Tue, 09 Jan 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 09 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get electricity from 10 am to 6 pm till 31st
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में बढ़ती ठंड के कारण किसानों को अपने खेतों में पानी देने में आ रही परेशानी को दूर करने की दिशा में किसान हितैषी फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने सिंचाई के लिए दी जाने वाली बिजली सप्लाई के समय में परिवर्तन कर दिया है।
विज्ञापन

रेवाड़ी सर्कल में खेती के लिए किसानों को सुबह 10 से लेकर शाम 6 बजे तक बिजली मिलेगी। इस निर्णय से किसानों की कठिनाई कम होगी और वे दिन के समय अपने खेतों की सिंचाई कर सकेंगे। सरकार ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। सरकार के इस निर्णय से किसानों को लाभ मिलेगा। बिजली आपूर्ति का यह शेड्यूल 31 जनवरी तक जारी रहेगा। सरकार की ओर से 31 जनवरी के बाद इसकी पुन: समीक्षा की जाएगी। यदि आवश्यकता हुई तो इसे आगे भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed