फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers queued up for DAP, waiting in the sun all day.

Rewari News: डीएपी के लिए लाइन में लगे किसान, दिनभर धूप में करते रहे इंतजार

Tue, 15 Sep 2026 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers queued up for DAP, waiting in the sun all day.
अनाज मंडी में खाद के लिए लाइन में लगे किसान। संवाद
रेवाड़ी। रबी सीजन की तैयारियों के बीच डीएपी खाद की किल्लत ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को अनाज मंडी में डीएपी लेने के लिए किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं। किसान सुबह से ही खाद लेने के लिए लाइन में लग गए थे। तेज धूप के बावजूद किसान घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कई किसान पानी की बोतल साथ लेकर पहुंचे जबकि कुछ मंडी में ही बैठकर इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से बिजाई के समय डीएपी के लिए इसी तरह परेशानी उठानी पड़ रही है। समय पर खाद नहीं मिलने से फसल की बिजाई प्रभावित होती है और पछेती बिजाई का असर उत्पादन पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन

डीएपी लेने के लिए सुबह से ही किसानों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। करीब 9 बजे कर्मचारियों ने केंद्र पर पहुंचकर खाद का वितरण शुरू किया। लगातार दो दिन तक खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रोहित ने बताया कि खेतों में फसल की बिजाई के लिए समय पर डीएपी मिलना जरूरी है। यदि खाद समय पर उपलब्ध नहीं हुई तो खेती का काम प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कहा कि हर साल खाद वितरण के दौरान किसानों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है।
किसान संदीप कुमार ने कहा कि किसानों की संख्या के अनुसार खाद उपलब्ध कराने और वितरण की व्यवस्था पहले से की जानी चाहिए, ताकि उन्हें घंटों धूप में इंतजार न करना पड़े। किसान श्यामबीर ने भी डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।

मार्केटिंग सोसायटी मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि रबी फसलों की बिजाई में अभी करीब एक माह का समय है। सोमवार से खाद वितरण शुरू कर दिया गया है और किसानों को समय पर डीएपी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed