{"_id":"6769ad33cb225c628602d009","slug":"farmers-demonstrated-regarding-their-demands-rewari-news-c-198-1-rew1001-213153-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: किसानों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: किसानों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Tue, 24 Dec 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। संयुक्त किसान मोर्चा के अखिल भारतीय विरोध दिवस के फैसले के अनुसार संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठन ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को भेजा।
ज्ञापन डीआरओ ने लिया। ज्ञापन ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष रामकुमार की अध्यक्षता में दिया गया। ज्ञापन में मुख्य मांगें किसान नेता जगजीत सिंह की जान बचाओ, दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर दमन बंद करो, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सभी किसानों को जेल से रिहा करो, राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति वापस लो, संघर्ष कर रहे सभी किसान संगठनों से तत्काल चर्चा करो रखी गई।