{"_id":"6067484a8ebc3ed94a218ba6","slug":"farmer-protest-highway-taiket-rewari-news-rtk6026642179","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकैत के काफिले पर हमले के विरोध में किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकैत के काफिले पर हमले के विरोध में किसानों ने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर बैठे किसानों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब उन्हें पता चला कि अलवर के बानसूर में किसान नेता के काफिले पर हमला कर दिया हो गया है। किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हाइवे के साथ-साथ अप्रोच रोड़ को भी जाम कर दिया। सूचना पाकर हरियाणा व राजस्थान पुलिस धरनास्थल पर पहुंच गई और किसानों को समझाते हुए रोड को आवागमन के लिए खुलवाया। अलवर की रैलियों में बॉर्डर पर धरनारत्त किसानों ने भी हिस्सा लिया।
बॉर्डर पर बैठे विधायक पवन दुग्गल, डॉ. संजय माधव, तारा सिंह, गुरमीत, जेठाराम, रघुबीर वर्मा आदि सहित अनेक किसानों ने हुंकार भरते हुए कहा कि किसान नेताओं पर हमले किसी भी सूरत में सहन नहीं किये जाएंगे। वे यहां पर सिर्फ खाना खाने के लिए नहीं बैठेंगे। धरती पुत्रों पर किये गए हमले का एक-एक हिसाब सरकार को देना होगा। उन्होंने एक घंटा अप्रोच रोड को जाम कर सरकार को ट्रेलर दिखा दिया है कि वे अब चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली कूच को लेकर वे फिर से रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पिछले कई महीनों से शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई न करके सरकार उन्हें नजर अंदाज कर रही है। इधर जाम की सूचना पाकर पुलिस भी धरनास्थल पर पहुंच गई और जाम लगा रहे किसानों को समझाकर वहां से धरनास्थल की ओर भेजा। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।