{"_id":"6aea24162b5d2248960e3e14","slug":"being-under-constant-stress-is-also-harmful-to-ones-health-rewari-news-c-198-1-rew1001-248223-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लगातार तनाव में रहना स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लगातार तनाव में रहना स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक
Tue, 03 Nov 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, आर्थिक चिंताएं और बदलती जीवनशैली लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही हैं। कई बार लोग तनाव को सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लंबे समय तक तनाव में रहना मानसिक स्वास्थ्य के साथ शारीरिक स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डाल सकता है।
राष्ट्रीय तनाव जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में विशेषज्ञों ने लोगों को तनाव के प्रति जागरूक रहने और समय रहते इसके समाधान के लिए कदम उठाने की सलाह दी है।
मनोचिकित्सक डॉ. पवन यादव के अनुसार तनाव शरीर और मन की किसी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति के प्रति स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। सीमित समय तक तनाव व्यक्ति को किसी काम के प्रति सतर्क और सक्रिय रख सकता है, लेकिन जब यह लगातार बना रहता है तो परेशानी का कारण बन जाता है। ऐसे में व्यक्ति की कार्यक्षमता, व्यवहार और दिनचर्या प्रभावित होने लगती है।
उन्होंने बताया कि लगातार तनाव रहने पर नींद न आना, चिड़चिड़ापन, बेचैनी, एकाग्रता में कमी, बार-बार थकान महसूस होना और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
विज्ञापन
कुछ लोगों में सिरदर्द, मांसपेशियों में खिंचाव, पाचन संबंधी परेशानी और रक्तचाप में बदलाव जैसी शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं। लंबे समय तक तनाव रहने से व्यक्ति का सामाजिक और पारिवारिक जीवन भी प्रभावित हो सकता है।
तनाव कम करने के लिए अपनाएं स्वस्थ दिनचर्या
डॉ. यादव के अनुसार तनाव से बचाव के लिए नियमित दिनचर्या अपनाना जरूरी है। पर्याप्त नींद लें और खान-पान संतुलित रखें। रोजाना कुछ समय शारीरिक गतिविधियों, योग और ध्यान के लिए निकालें। अपनी परेशानियों को परिवार के सदस्यों और विश्वसनीय मित्रों के साथ साझा करें। काम के बीच छोटे ब्रेक लें और अपनी क्षमता के अनुसार जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। मोबाइल और सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल से भी बचना चाहिए।
समय पर लें विशेषज्ञ की सलाह
डॉ. यादव ने कहा कि यदि तनाव लंबे समय तक बना रहता है और इसका असर नींद, पढ़ाई, कामकाज या पारिवारिक जीवन पर पड़ने लगता है तो इसे सामान्य समझकर टालना नहीं चाहिए। ऐसी स्थिति में मनोचिकित्सक या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को भी शारीरिक स्वास्थ्य जितनी प्राथमिकता देना जरूरी है। तनाव के बारे में खुलकर बात करना और समय पर मदद लेना कमजोरी नहीं, बल्कि समझदारी है। जागरूकता और सही मार्गदर्शन से तनाव को नियंत्रित कर बेहतर जीवन जिया जा सकता है।