Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   GRAP-2 restrictions flouted: kilns are burning, dust is swirling.

Rewari News: ग्रैप-2 की पाबंदियां ध्वस्त,जल रहीं भट्ठियां, उड़ रही धूल

Tue, 03 Nov 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
GRAP-2 restrictions flouted: kilns are burning, dust is swirling.
भाड़ावास मार्ग पर खुले में पड़ी निर्माण सामग्री। संवाद - फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। जिले की आबोहवा प्रदूषित हो गई है। मंगलवार को एक्यूआई एक्यूआई 241 दर्ज किया गया। वायु प्रदूषित को देखते हुए ग्रैप दो की पाबंदियां लगाई गई हैं लेकिन इनका पालन नहीं किया जा रहा है। होटलों और ढाबों पर कोयले की भट्ठियां चल रही हैं। निर्माण सामग्री ढंक कर नहीं ले जाई जा रही है। वाहन धुआं उगल रहे हैं। धूल पर नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

होटल, रेस्तरां और खुले भोजनालयों में तंदूर सहित अन्य गतिविधियों के लिए कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद शहर में कई जगहों पर इनका इस्तेमाल जारी है। तंदूर में कोयला और लकड़ी जलने से निकलने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई नहीं होने से प्रतिबंध का असर भी नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन

ग्रैप-2 के तहत प्रमुख सड़कों पर नियमित रूप से मैकेनिकल और वैक्यूम स्वीपिंग कराने के साथ धूल कम करने के लिए डस्ट सप्रेसेंट मिलाकर पानी का छिड़काव करना जरूरी है। इसके बावजूद शहर की कई सड़कों पर धूल उड़ती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के गुजरने से धूल हवा में फैलती है, लेकिन नियमित छिड़काव और सफाई के इंतजाम प्रभावी नजर नहीं आ रहे। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
निर्माण और तोड़फोड़ वाले स्थानों पर धूल उड़ने से रोकने के लिए विशेष इंतजाम करना अनिवार्य है। निर्माण सामग्री को ढककर रखना, मलबे का उचित प्रबंधन करना और धूल को नियंत्रित करना नियमों का हिस्सा है, लेकिन कई जगहों पर इन दिशा-निर्देशों का पालन होता नजर नहीं आ रहा। खुले में पड़ी निर्माण सामग्री और उड़ती धूल प्रदूषण बढ़ाने का कारण बन रही है।

धूल के सूक्ष्ण कण नुकसानदायक
फिजिशियन डॉ. मनीष ने बताया कि हवा में मौजूद पीएम-2.5 और पीएम-10 के सूक्ष्म कण सांस के जरिये फेफड़ों तक पहुंचकर खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी बढ़ा सकते हैं। लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से हृदय और फेफड़ों पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।

अधिकतम तापमान बढ़ा, न्यूनतम में आई गिरावट
शहर में सुबह से ही धूप खिली रही, जिससे मौसम सामान्य बना रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम में मामूली बदलाव के बावजूद दिन में धूप के कारण हल्की गर्माहट बनी रही। 5 नवंबर तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश या मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

वर्जन
ग्रैप दो के तहत वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।-निपुण, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।

भाड़ावास मार्ग पर खुले में पड़ी निर्माण सामग्री। संवाद

भाड़ावास मार्ग पर खुले में पड़ी निर्माण सामग्री। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed