फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Family members demanded that a murder case be registered in the death of mother and son.

Rewari News: परिजनों ने की मांग, मां-बेटे की मौत मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज हो

Tue, 30 Jul 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Jul 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Family members demanded that a murder case be registered in the death of mother and son.
रेवाड़ी। शिकायत लेकर एसपी के सामने पेश होने जा रहे मृतक महिला के परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रामनगर फ्लाईओवर के पास 23 जुलाई को बुलेट से जा रहे मां-बेटे की हादसे में मौत मामले में परिजन सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिले। परिजनों ने आरोप लगाया कि जिन कार सवारों ने सुनीता और उसके बेटे पवन को टक्कर मारी थी, उसमें सुनीता के सौतेला बेटा व अन्य लोग सवार थे। यह दुर्घटना का नहीं बल्कि हत्या का मामला है। इसकी जांच कर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।
गांव भाड़ावास निवासी अजीत ने एसपी को दी शिकायत में बताया है कि 17 जुलाई को बहन सुनीता ने अपनी जमीन की पैमाइश करवाई थी, जिसमें मेरी बहन की जगह निकली थी। उस समय मेरा भाई सुरेश व भाभी सरिता गांव बोडिया कमालपुर में मौजूद थे। आरोपियों ने तीन दिन के अंदर हत्या करने की धमकी दी थी। 23 जुलाई को हुआ भी यही। अजीत ने बताया कि उसके जीजा की 3 साल पहले मौत हो गई थी। एसपी गौरव राजपुरोहित ने पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने के लिए आश्वासन दिया। उन्होंने मामले की नए सिरे से जांच के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन


मामले में सदर थाना पुलिस का कहना है कि 23 जुलाई को मृतक महिला के भाई अजीत की शिकायत पर सौतेले बेटे व अन्यों पर केस दर्ज किया गया था। मगर अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि मौके पर ये लोग थे या नहीं। इस मामले में अभी जांच चल रही है। इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। यह देखा जाएगा की घटना के समय आरोपी कहां पर थे। इसके लिए मोबाइल भी ट्रेस किया जाएगा। इसके बाद मामले में कार्रवाई होगी। कुल मिलाकर, जांच पूरी होने के बाद ही परिस्थितियां स्पष्ट हो पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीत ने पुलिस को दी थी ये शिकायत

अजीत ने 23 जुलाई को पुलिस को दी गई शिकायत में कहा था कि वह अपनी बहन कृष्णा के साथ स्कूटी लेकर रामगढ़ से उत्तम नगर की तरफ जा रहे थे। तभी पुल के ऊपर स्कूटी के सामने एक कार ने बुलेट मोटरसाइकिल पर जा रही एक औरत व लड़के को टक्कर मार दी। स्कूटी से दिल्ली रोड तक कार का पीछा किया। बहन कृष्णा ने उस कार में बैठे हुए लड़के को पहचान लिया। कार को बोडिया कमालपुर निवासी सौतेला बेटा चला रहा था और उसी गांव के दो अन्य कार में बैठे हुए थे। अजीत जब घर गया तो फोन आया कि उसकी बहन और भांजे का एक्सीडेंट हो गया है। अस्पताल में जाकर मालूम चला कि जिनका एक्सीडेंट हुआ था, वह कोई और नहीं बहन और भांजा ही था। दोनों की ही मौत हो चुकी थी।

-
वर्जन:
मामले में 23 जुलाई को जो शिकायत दी गई थी, उसी के आधार पर पुलिस ने मृतक महिला के सौतेले बेटे व गांव के ही अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि इस मामले की अभी जांच की जा रही है। मौके पर यह लोग थे भी या नहीं। अभी पता लगाया जा रहा है। पूरी जांच होने के बाद आरोपों का खुलासा होगा। - रजनीश, एसआई, सदर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed