फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Extorted one lakh rupees from a medical shop owner by posing as a CIA officer.

Rewari News: सीआईए अधिकारी बनकर मेडिकल संचालक से एक लाख रुपये वसूले

Wed, 15 Jul 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 15 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Extorted one lakh rupees from a medical shop owner by posing as a CIA officer.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवाड़ी। हरियाणा पुलिस की सीआईए टीम का अधिकारी बनकर मेडिकल स्टोर संचालक से एक लाख रुपये की उगाही करने वाले दो आरोपियों मोहित निवासी गहनकर और हर्ष निवासी वार्ड नंबर-31 भिवाड़ी को भिवाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुख्य आरोपी, वारदात में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार, मोबाइल फोन और अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि 12 जुलाई की शाम करीब छह बजे सांथलका स्थित भारत फार्मेसी मेडिकल स्टोर पर पांच युवक पहुंचे। इनमें से चार युवकों ने खुद को हरियाणा पुलिस की सीआईए शाखा का अधिकारी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक अजरुद्दीन पर नशीली दवाओं की अवैध बिक्री का आरोप लगाया। आरोपियों ने अजरूद्दीन को जबरन कार में बैठाकर हरचंदपुर की ओर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पीड़ित ने असमर्थता जताई तो आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया। इसके बाद पीड़ित ने अपने परिचितों से पैसे मंगवाकर यूपीआई खाते में कुल एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 जुलाई को पीड़ित ने थाना भिवाड़ी फैज तृतीय में शिकायत दर्ज कराई। थानाधिकारी विक्रम सिंह ने टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। उसी दिन आरोपियों ने फिर फोन कर शेष 50 हजार रुपये मांगे और दो युवकों को मेडिकल स्टोर भेजा। पीड़ित की सूचना पर पुलिस पहले से ही मौके पर तैनात थी, जिसने दोनों युवकों को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed