{"_id":"6995f5bc36f4a3805903e4ef","slug":"explain-the-importance-benefits-and-uses-of-communication-rewari-news-c-198-1-rew1001-233793-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: संचार के महत्व, लाभ एवं उपयोगिताओं के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: संचार के महत्व, लाभ एवं उपयोगिताओं के बारे में बताया
विज्ञापन
कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। किशन लाल पब्लिक कॉलेज के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग की तरफ से बिजनेस कम्युनिकेशन विषय पर स्पीक एंड शाइन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के संचार कौशल, प्रस्तुतिकरण क्षमता तथा व्यावसायिक व्यवहार को विकसित करना था ताकि वे व्यावसायिक जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता की ओर से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संचार के महत्व, लाभ एवं उपयोगिताओं के बारे में बताया। इसके पश्चात विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की।
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को प्रभावी बोलने की कला, आत्मविश्वास का विकास, शारीरिक भाषा, समूह चर्चा, मौखिक और अमौखिक संचार और औपचारिक व्यावसायिक संवाद के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 90 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से सिखाया कि किस प्रकार स्पष्ट, प्रभावशाली और पेशेवर तरीके से अपनी बात रखी जा सकती है। वाणिज्य की विभागाध्यक्ष एवं प्रबंधन विभाग की समन्वयक डॉ. मंजू गर्ग ने कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया।
कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपु दमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी ने कहा कि कार्यशालाएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें भविष्य में व्यावसायिक जीवन के लिए तैयार करती हैं।