फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   exclusive

लिव इन में रहने वाली प्रेमिका पर फब्ती कसने का विरोध किया तो पड़ोसी ने युवक को रॉड मार उतारा मौत के घाट

Sun, 20 Sep 2020 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
exclusive
रेवाड़ी। शहर के सनसिटी में लिव-इन में रहे रहे एक युवक को पड़ोसी ने ही सिर में रॉड मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक का कसूर इतना था कि उसने लिव-इन में रहने वाली प्रेमिका पर पड़ोसी द्वारा फब्ती कसने का विरोध किया था। शहर थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी को राउंडअप कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव नांगलिया रणमोख निवासी प्रवीण सनसिटी में बीते करीब तीन माह सेएक महिला के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में किराये पर रहता था। पुलिस ने बताया कि करीब 10 दिन पहले पड़ोसी बंटी ने प्रवीन की महिला मित्र पर फब्ती कसी थी, इसके चलते दोनों के बीच विवाद चल रहा था। मूलत गांव लाधूवास अहीर निवासी बंटी भी किराये पर सनसिटी में रह रहा था। रविवार को बंटी ने मौका पाकर प्रवीण के सिर में रॉड से हमला कर दिया। इससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी युवक ने प्रवीण के साथ रहने वाली महिला को मोबाइल पर मारपीट करने की सूचना भी थी। महिला कमरे पर पहुंची तो प्रवीण बाहर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रवीण को यहां के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को किया गया है राउंडअप: एसएचओ
शहर थाना प्रभारी संजय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्राथमिक सूचना से पता चला है कि मृतक लिव इन में रह रहा था। 10 दिन पहले आरोपी बंटी ने प्रवीण की महिला मित्र पर फब्ती कसी थी, इसको लेकर ही विवाद चल रहा था। रविवार को बंटी ने प्रवीण पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed