{"_id":"6920a980985a292cd6094b71","slug":"everyones-help-is-necessary-in-development-work-anil-rewari-news-c-198-1-rew1001-229279-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में सभी की मदद जरूरी : अनिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में सभी की मदद जरूरी : अनिल
Fri, 21 Nov 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
लोगों की समस्या सुनते विधायक अनिल यादव। स्रोत : प्रवक्ता
डहीना। विधायक अनिल यादव ने डहीना के खंड विकास एवं अधिकारी कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निवारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के कार्यों में सभी लोगों को अपना सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को नियमित रूप से बिजली, पानी, पक्के मार्ग, अंत्योदय अन्नपूर्णा योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पर्याप्त राशन, लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, शिक्षा, चिकित्सा आदि सुविधाएं मिले, इसके लिए वह प्रयासरत रहते हैं।
इस अवसर पर पंचायत समिति के चेयरमैन कर्णपाल, जाटूसाना से प्रवीन कुमार, बीडीपीओ करतार सिंह व अनेक गांवों के पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। ग्राम पंचायतों ने विकास कार्यों के लिए ग्रांट जारी करवाने पर विधायक अनिल यादव आभार व्यक्त किया। संवाद