{"_id":"6929e3b6e154dbafd70a5fbe","slug":"everyone-should-get-information-about-inactive-accounts-and-claim-the-amount-amit-verma-rewari-news-c-198-1-rew1001-229625-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक व्यक्ति निष्क्रिय खातों की लें जानकारी, राशि का दावा करें : अमित वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक व्यक्ति निष्क्रिय खातों की लें जानकारी, राशि का दावा करें : अमित वर्मा
विज्ञापन
अग्रवाल धर्मशाला में जन जागरूकता कैंप में संबोधित करते सचिव अमित वर्मा। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के तहत अग्रवाल धर्मशाला में जन जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित वर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने व अपने परिजनों के निष्क्रिय खातों की जानकारी लेकर उचित प्रक्रिया के माध्यम से राशि का दावा करना चाहिए।
वर्मा ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। एसबीआई के क्षेत्रीय अधिकारी राधे श्याम विशिष्ट अतिथि रहे। अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव रंजन ने कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अभियान की पृष्ठभूमि, उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
बताया कि इस अभियान के तहत 200 से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है व 64 लाख रुपये से अधिक की राशि का दावा किया जा चुका है। क्षेत्रीय अधिकारी एसबीआई राधे श्याम ने इस पहल को एक सकारात्मक और आमजन हितकारी कदम बताते हुए सभी से सामूहिक प्रयासों द्वारा इसे सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
अभियान के अंतर्गत विभिन्न बैंकों के खाताधारकों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिले में कार्यरत सभी बैंकों के जिला अधिकारी, नियंत्रक अधिकारी, प्रमुख बीमा कंपनियों, म्यूचुअल फंड एवं पेंशन फंड विभागों के अधिकारी सहित लगभग 160 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कैंप में बैंकों एवं बीमा कंपनियों द्वारा प्रतिभागियों को संबंधित प्रक्रियाओं एवं दावों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।