Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Even after 15 years, Kosli Stadium still lacks a coach; training is being affected.

Rewari News: 15 साल बाद भी कोसली स्टेडियम में कोच नहीं, प्रशिक्षण हो रहा प्रभावित

Sun, 22 Nov 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 22 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Even after 15 years, Kosli Stadium still lacks a coach; training is being affected.
कोसली खेल स्टेडियम। संवाद
कोसली। खेल स्टेडियम में एथलेटिक्स, कुश्ती और कबड्डी के कोच नहीं होने से खिलाड़ियों का प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है। करीब 15 साल पहले पांच एकड़ भूमि पर बनाए गए इस स्टेडियम में आज तक खिलाड़ियों को जरूरी सुविधाएं और सभी खेलों के प्रशिक्षक उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2010 में स्टेडियम का निर्माण होने के समय उम्मीद थी कि गांव के बच्चों को शहरों जैसी खेल सुविधाएं मिलेंगी और वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए पिछले करीब 15 वर्षों से स्थानीय विधायक, खेल विभाग और प्रशासन के सामने कोच नियुक्त करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। एथलेटिक्स, कुश्ती और कबड्डी के प्रशिक्षक नहीं होने के साथ इंडोर हॉल जैसी सुविधाओं का भी अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला बॉक्सिंग कोच के प्रयासों से मिले पदक
स्टadium में तैनात महिला बॉक्सिंग कोच के प्रयासों से यहां के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। इससे साबित होता है कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अन्य खेलों के लिए भी प्रशिक्षक और जरूरी सुविधाएं मिलें तो यहां से बेहतर खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं।

खिलाड़ी खुद कर रहे मैदान का रखरखाव
स्टेडियम में अभ्यास करने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों को मैदान की व्यवस्था भी अपने स्तर पर करनी पड़ रही है। खिलाड़ियों ने आपस में चंदा एकत्र करके मैदान की सफाई करवाई और घास लगवाई है। इसके अलावा मैदान के रखरखाव के लिए अपने खर्च पर एक व्यक्ति को भी नियुक्त किया है।

शौचालय बने, लेकिन पानी और सफाई का अभाव
स्टेडियम में शौचालयों का निर्माण तो करवाया गया है, लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं होने से इनका उपयोग करना मुश्किल है। शौचालयों की मरम्मत कागजों में समय-समय पर दिखाई जाती रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति नहीं सुधरी। हाथ धोने के लिए लगाए गए सिंक भी टूटे पड़े हैं। परिसर में सफाई व्यवस्था का भी अभाव है।

लाखों खर्च के बाद भी नहीं सुधरे हालात
स्टेडियम की मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। बाहर से रंग-पुताई कर भवन को बेहतर दिखाने का प्रयास किया गया है, लेकिन अंदर सुविधाओं की स्थिति अलग ही कहानी बयां कर रही है। खिलाड़ियों को पीने के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की मांग भी कई बार उठाई गई। सरकारी स्तर पर व्यवस्था नहीं होने के बाद स्थानीय पंचायत ने अपने स्तर पर पेयजल की व्यवस्था करवाई है।

वर्जन
कोसली खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। कोच की कमी से खेल विभाग को अवगत कराया गया है। विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों की नियुक्ति राज्य स्तर पर की जाती है। रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया समय-समय पर चलती रहती है।- अनिल यादव, खंड विकास अधिकारी, नाहड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed