{"_id":"6920abb971c73a08890b3254","slug":"esic-hospital-work-will-be-completed-soon-mla-dr-krishna-rewari-news-c-198-1-rew1001-229284-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएसआईसी हॉस्पिटल का कार्य जल्द होगा पूरा : विधायक डॉ. कृष्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएसआईसी हॉस्पिटल का कार्य जल्द होगा पूरा : विधायक डॉ. कृष्ण
Fri, 21 Nov 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
विधायक डॉ. कृष्ण कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने हरियाणा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर विधानसभा क्षेत्र बावल के विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी साझा की। रेवाड़ी के सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में डॉ. कृष्ण ने पेयजल, सड़क निर्माण, शिक्षा, नगर पालिका बावल, स्वास्थ्य, गांवों के लिंक रास्ते व अन्य विकास कार्य गिनाए।
डॉ. कृष्ण ने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि ईएसआईसी हॉस्पिटल का काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। अगले वर्ष जून माह से ओपीडी की शुरूआत कराने का दावा किया है। इससे पूर्व विधायक ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान भी करवाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
डॉ. कृष्ण ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में बावल क्षेत्र में कई परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं जिन पर काम चल रहा है। बावल शहर व गांवों में पेयजल लाइनों में सुधारीकरण के लिए 264 करोड़ स्वीकृत कराए। क्षेत्र में सड़कों के विस्तारीकरण व सुधारीकरण के लिए भी 25.20 करोड़ रुपये स्वीकृत कराकर विकास कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
स्कूलों में अतिरिक्त कमरे, लाइब्रेरी व लैब इत्यादि का कार्य करवाया जा रहा है। नगर पालिका बावल के विकास कार्यों में लिंक रास्ते शामिल हैं। इनका निर्माण भी चल रहा है। क्षेत्र के 30 उपस्वास्थ्य केंद्रों के सुधारीकरण एवं विकास के लिए भी बजट स्वीकृत कराया। अब इनकी मरम्मत होगी। भाड़ावास पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड कराने की प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने बताया कि कुंड में अनाज मंडी खोलना, बावल बाइपास का निर्माण, पॉलिटेक्निक संस्थान खोलने, खोल में महाविद्यालय खोलने, आईएमटी के गंदे पानी की निकासी का अलग से प्रावधान करवाना, गांव झाबुआ में जंगल सफारी बनवाने व सीएचसी बाक्ल को सब डिवीजनल अस्पताल का दर्जा दिलवाने सहित अन्य कार्रवाई कराना शामिल है। विधायक ने बताया कि उन्हें केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत व स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से बेहतर सहयोग मिल रहा है।