{"_id":"6701d20e241de0929a0e3446","slug":"enthusiasm-was-also-seen-among-disabled-people-regarding-voting-rewari-news-c-198-1-rew1001-210225-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मतदान को लेकर दिव्यांगों में भी दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मतदान को लेकर दिव्यांगों में भी दिखा उत्साह
Sun, 06 Oct 2024 05:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर दिव्यांगों में भी उत्साह नजर आया। मतदान करने बूथों पर पहुंचे दिव्यांगों में कोई दृष्टि बाधित था तो कोई हाथ और पैर से दिव्यांग था। ऐसे लोग अपने परिवार के सदस्यों के सहारे पहुंचे और मतदान किया।
मतदान कर दिव्यांगों ने खुशी जाहिर की। भढंगी गांव निवासी बीर सिंह ने बताया कि वह बचपन से ही दृष्टिहीन हैं। उन्हें अपने लोकतांत्रिक अधिकार की बखूबी जानकारी है। जब भी चुनाव होता है, वह मतदान जरूर करते हैं। मतदान करने केबाद सुखद अहसास होता है।
पैर से दिव्यांग शिक्षक भूदत्त व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र के पर्व का हिस्सा बनकर काफी प्रसन्नता हुई। इसी प्रकार से आगे भी चुनावों में मतदान करने आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में विकास की बात करने वाले प्रत्याशी को वोट दिया है।