फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Entering the house, the miscreants opened fire on the young man

घर में घुसकर बदमाशों ने युवक पर चलाई गोली

Wed, 20 Apr 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Entering the house, the miscreants opened fire on the young man
बावल। गांव मुकुंदपुर बसई में बुधवार को प्लाट पर सो रहे एक युवक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से युवक घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान गोली चलाने वाले दोनों बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस की प्राथमिक जांच में रंजिश के चलते गोली चलाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

गांव मुकुंदपुर बसई निवासी कुछ दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे। अभी उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को वह अपने प्लाट पर चारपाई पर लेटे हुए थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो युवक वहां पहुंचे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि दूसरे ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। युवकों ने आते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

पेट व पैर में गोली लगने से सोमबीर घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सोमबीर को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर गए। ट्रॉमा सेंटर से युवक को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश में गोली मारने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
-----------
कोट
घायल के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अभी जांच जारी है। गोली चलाने वाले कौन थे, अभी इसकी जांच की जा रही है।
- जसलीन कौर, प्रभारी, कसौला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed