फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Encroachment removed at Bhagatram and Chhotu Ram Chowk

Rewari News: भगतराम व छोटूराम चौक पर हटाया अतिक्रमण, मचा हड़कंप

Sat, 21 Feb 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed at Bhagatram and Chhotu Ram Chowk
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कार्रवाई करती नपा टीम। संवाद
बावल। नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार की दोपहर भगतराम चौक और छोटूराम चौक क्षेत्र में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई से रेहड़ी और खोमचा लगाने वाले इधर-उधर भागते नजर आए।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रधान वीरेंद्र ने बताया कि पिछले कई दिनों से बाजार में अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सड़कों पर रेहड़ियां और अवैध रूप से खड़ी गाड़ियां जाम का कारण बन रही थीं।
विज्ञापन

स्कूल बसें और एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती थीं, जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका समय-समय पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करती है लेकिन हटाने के बाद दोबारा अवैध कब्जे हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कारण शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे लगे अस्थायी ढांचों को हटाया गया। कुछ रेहड़ी वालों का सामान जब्त किया गया और कई लोगों के चालान भी काटे गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही रेहड़ी संचालकों से निर्धारित स्थानों पर ही व्यापार करने की अपील की गई है, ताकि बाजार में जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed