{"_id":"66d0d09237119abd4809cc36","slug":"encroachment-not-removed-even-after-2-months-of-spotting-warning-of-protest-rewari-news-c-198-1-rew1001-208695-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: निशानदेही के 2 माह बाद भी नहीं हटा कब्जा, प्रदर्शन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: निशानदेही के 2 माह बाद भी नहीं हटा कब्जा, प्रदर्शन की दी चेतावनी
Fri, 30 Aug 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 30 Aug 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 5रेवाड़ी। निर्माणाधीन नंदरामपुर बास रोड से सरकुलर रोड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। नंदरामपुर बास रोड से सर्कुलर रोड पर चौपाल के कॉर्नर तक निशानदेही के बाद भी कब्जा नहीं हटाए जाने पर सड़क का निर्माण कार्य लटका हुआ है। स्थानीय लोगों ने अवैध कब्जे नहीं हटाने पर नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
लोगों ने कहा कि अगर एक सप्ताह में नगर पालिका ने कब्जे हटाने की कार्रवाई नहीं की गई तो नपा सचिव व चेयरमैन के खिलाफ 3 सितंबर को धरना देकर डीसी को ज्ञापन दिया जाएगा। लोगों ने कहा कि मुकेश गिरदावर व नपा जेई हरीश की मौजूदगी में 27 जून को मार्ग पर पैमाइश भी हो चुकी है लेकिन दो महीने बाद भी कब्जा हटाने के लिए नगर पालिका ने कोई कार्रवाई नहीं की। नगरपालिका की ओर से कस्बे के सर्कुलर रोड पर बनाए जाने वाले सीसी रोड की निशानदेही होने के बाद भी कार्य 5 माह से अधर में लटका हुआ है, जबकि सड़क बनाने का टेंडर पहले ही किया जा चुका है। सड़क पर हरिजन चौपाल से लेकर सरकुलर रोड नंदरामपुर बास तक अवैध कब्जों के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है, जबकि नपा की ओर से दो महीने पहले सड़क की पैमाइश की जा चुकी है। अतिक्रमण के कारण सड़क 33 फीट से 12 फीट तक रह गई है।
पैमाइश के बाद हुआ था बड़ा खुलासा
पैमाइश के बाद पता चला था कि नगरपालिका की सरकारी 240 गज जमीन पर कब्जा हो गया है। लोगों का कहना है कि नपा मिलीभगत के कारण अतिक्रमण हटाने का प्रयास नहीं कर रही है। काफी लोगों ने फिरनी पर कब्जे किए हुए है। भू-माफियाओं ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलकर बड़ा खेल किया है। जमीन मालिकों ने बताया कि इन लोगों ने बिना पैमाइश के कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
अधर में लटका सीसी रोड का कार्य
नपा पार्षद व लोगों ने पिछले दिनों नपा अधिकारियों से सड़क की सही ढंग से निशानदेही करके अतिक्रमण हटाने की मांग की थी, लेकिन निशानदेही होने के बाद भी नगर पालिका कब्जे नहीं हटा रही है, जबकि सड़क निर्माण के लिए रोड़े बिछाए जा चुके हैं। पिछले दिनों डीएमसी ने भी सड़क से कब्जे हटाने के निर्देश दिए थे। अब लोगों ने प्रशासन को कब्जे हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।
--
वर्जन :
अधिकारियों को नपा की जमीन खाली करने के लिए कहा जा चुका है। यह करोड़ों की जमीन है। कब्जा लेना सरकारी अधिकारियों का काम है।
- कंवर सिंह, चेयरमैन, नगर पालिका धारूहेड़ा