फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Encouraged girl students through inspirational story of Rani Laxmibai

Rewari News: रानी लक्ष्मीबाई की प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से छात्राओं को किया प्रोत्साहित

Sat, 19 Apr 2025 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Encouraged girl students through inspirational story of Rani Laxmibai
कोसली। ग्रामीण सरकारी महिला रीजनल सेंटर कृष्ण नगर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए फिल्म मणिकर्णिका का विशेष प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और रानी लक्ष्मीबाई की प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से छात्राओं को प्रोत्साहित करना था। फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई के साहस, नेतृत्व और देशभक्ति को प्रभावशाली रूप से दर्शाया गया। छात्राएं उनके बलिदान और अदम्य साहस से अत्यंत प्रभावित हुईं और उनमें एक नई प्रेरणा तथा आत्मबल जागृत हुआ। इस विषय पर रीजनल सेंटर के निदेशक प्रो. बलबीर सिंह ने अपने संदेश में बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विश्वविद्यालय के उस लक्ष्य को भी साकार करते हैं। इसके अंतर्गत छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और लैंगिक संवेदनशीलता विकसित की जाती है जिससे महिलाएं हर क्षेत्र अपना श्रेष्ठ योगदान दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed