फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Employees raised demand for inclusion in SKRN

Rewari News: कर्मचारियों ने एसकेआरएन में शामिल करने की उठाई मांग

Fri, 13 Feb 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 13 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Employees raised demand for inclusion in SKRN
फोटो : कर्मचारियों ने डॉ. सतीश खोला को ज्ञापन सौंपकर एसकेआरएन में शामिल किए जाने की मांग की।स् - फोटो : मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस नेता पदयात्रा निकालते हुए। स्रोत स्वयं
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने वाले दर्जनों कर्मचारियों ने पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए उन्हें हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत शामिल करने की मांग की।
कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से प्रदेशभर में सरकार की योजनाओं जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत, वृद्धावस्था पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता अभियान का प्रचार गीत-संगीत व भजनों के माध्यम से कर रहे हैं।
विज्ञापन

उनके प्रयासों से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों को योजनाओं की जानकारी मिलती है तथा पात्र लाभार्थियों को फायदा पहुंचता है। उन्होंने कहा कि वे लगातार सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें स्थायी रोजगार सुरक्षा और उचित मानदेय नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में में शामिल किए जाने से उनका भविष्य सुरक्षित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सतीश खोला ने कर्मचारियों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनका ज्ञापन मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाया जाएगा। ज्ञापन पर राजसिंह, श्यामलाल, संदीप, अजय, विकास, मोनू, सूरज, धीरज, सुदेश, देशराज और हरीश चंद्र सहित अन्य कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed