{"_id":"65b13d078e16a40c07026bc7","slug":"electrification-double-line-section-will-start-between-new-khurja-and-new-rewari-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पीएम मोदी न्यू खुर्जा से न्यू रेवाड़ी के बीच विद्युतीकरण डबल लाइन सेक्शन करेंगे राष्ट्र को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पीएम मोदी न्यू खुर्जा से न्यू रेवाड़ी के बीच विद्युतीकरण डबल लाइन सेक्शन करेंगे राष्ट्र को समर्पित
Wed, 24 Jan 2024 10:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:08 PM IST
सार
न्यू खुर्जा से न्यू रेवाड़ी के बीच डबल लाइन विद्युतीकरण किया गया है। मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर न्यू खुर्जा से न्यू रेवाड़ी के मध्य निर्मित विद्युतीकृत डबल लाइन सेक्शन राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मौजूद रहेंगे। साथ ही सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री बनवारी लाल की भी उपस्थिति रहेगी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारतीय रेल हरियाणा में रेल बुनियादी ढांचे को बेहतर और उन्नत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
वर्तमान में हरियाणा में 35,993 करोड़ रुपये से अधिक राशि के 1,052 रेल संबंधित कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे की ओर से वर्ष 2023-24 के बजट में हरियाणा को 2,247 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन प्रदान किया गया है।
विज्ञापन