फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Electricity workers left work and sat on strike

Rewari News: काम छोड़ कर धरने पर बैठे बिजली कर्मी

Fri, 30 Aug 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 30 Aug 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers left work and sat on strike
फोटो: 8रेवाड़ी। बिजली निगम कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। बिजली निगम कार्यालय का भवन जर्जर हो गया है। निगम के कार्यालय को किसी निजी भवन में शिफ्ट नहीं करने के विरोध में बिजली कर्मचारी काम छोड़कर धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि बिजली बोर्ड की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। इसमें बैठ कर काम करना जान जोखिम में डालना है।
कहा कि एक सप्ताह पूर्व भी हम धरने पर बैठे थे लेकिन एसडीओ ने एक सप्ताह में किसी प्राइवेट बिल्डिंग में शिफ्ट करने का वादा किया था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। ऐसे में आज फिर से मजबूर होकर धरने पर बैठना पड़ रहा है। एक सप्ताह पूर्व बावल के बिजली विभाग के कार्यालय की छत का प्लास्टर गिर गया था, गनीमत यह रही थी कि कोई हादसा नहीं हुआ था। इस घटना के बाद विभाग के कर्मचारी धरने पर बैठ गए थे। बावल बिजली विभाग के एसडीओ रविंद्र ने कहा था कि एक सप्ताह के भीतर ही कार्यालय को अन्य स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसलिए धरना समाप्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

यूनिट कर्मचारी प्रधान मोहन लाल ने बताया कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी हमारी मांग पूरी नहीं की गई। कार्यालय को किसी अन्य स्थान पर स्थनांतरित नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में गुस्सा है। इसी को लेकर आज हम फिर से धरने पर बैठ गए हैं। अब जब तक कार्यालय को अन्य स्थान पर शिफ्ट नहीं किया जाता, धरना जारी रहेगा। काम बाधित होता है, तो होता रहे इसकी ज़िम्मेवारी पूरी तरह से विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
वर्जन:
किराये के भवन को लेकर बात हो रही है। रेंट एग्रीमेंट होते ही भवन मिल जाएगा। विभाग को नया भवन बनाने में समय लगेगा। इसलिए कर्मचारियों को कोई परेशानी नहीं होंगी।- रविंद्र कुमार, एसडीओ, बिजली निगम, बावल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed