फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Electricity corporation engaged in preparations to provide relief to the public from heat

जनता को गर्मी से राहत दिलाने की तैयारियों में जुटा बिजली निगम

Wed, 16 Mar 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation engaged in preparations to provide relief to the public from heat
चूंकि जल्द गर्मी का मौसम शुरू होने जा रहा है इसलिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से जिला वासियों को गर्मी से राहत दिलाने की जरूरी तैयारियों में जुट गया है। अधिकारियों की मानें तो निगम ने बदलते मौसम के अनुसार ही गर्मी का सामना करने के लिए अपने कर्मचारियों से लेकर बिजली निगम के ट्रांसफार्मर और बिजली आपूर्ति तारों को दुरुस्त रखने के लिए कमर कस ली है। पूरा अप्रैल बिजली निगम अपने संसाधनों के सुधारीकरण कार्य में बिताएगा। यह काम मार्च माह ही शुरू होने वाला है जिसके दौरान उन ट्रांसफार्मरों, जिन पर विद्युत आपूर्ति का बोझ अधिक है उनकी क्षमता बढ़ाकर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जहां बिजली आपूर्ति के दौरान तारें बार-बार टूूटती हैं, उनको बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन

पूरा अप्रैल चलेगा सुधारीकरण कार्य
बिजली निगम की ओर से जिले में पूरा अप्रैल माह बिजली तारों को बदलने के साथ ही शक्ति केंद्रों के रखरखाव का चलेगा। इस दौरान लाइन लॉस वाले इलाकों की पहचान करके वहां बिजली चोरी रोकने अथवा बिजली का नुकसान कैसे हो रहा है, इसका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अधिक लाभ देने वाले फीडर
बिजली निगम के पास जिले में स्वतंत्र और औद्योगिक क्षेत्र वाले फीडर सबसे अधिक राजस्व देकर सरकारी खजाने को भरने का काम करते हैं। इनमें ब्रेक डाउन न हो, इसके लिए बिजली निगम भी अपनी ओर से पूरी कोशिश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति व्यवस्था
जिले में केवल ट्यूबवेल उपभोक्ताओं को छोड़कर सभी उपभोक्ताओं, चाहे वे घरेलू हों, स्वतंत्र हों या फिर औद्योगिक श्रेणी के उपभोक्ता हों, उन सभी को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का प्रयास किया जाता है। मौसम अचानक खराब होने या पावर ग्रिड में कोई परेशानी आने पर यह स्थिति बदलती है मगर बिजली निगम 24 घंटे बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने का प्रयास करता है।
बिजली खपत प्रतिमाह
जिले में लगभग 4 लाख बिजली उपभोक्ता 15 करोड़ यूनिट से अधिक बिजली खपत करते हैं जिसे बिजली निगम आपूर्ति करता है।
लाइन लॉस कम करने का लक्ष्य
बिजली निगम के अधिकारियों की मानें तो जिले में बिजली लाइन लॉस को कम करने के लिए प्रयासरत हैं। इस वक्त यह आंकड़ा साढ़े 9 फीसद है जिसको एक फीसदी कम करके साढ़े 8 फीसदी तक लाया जाएगा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में जिला रेवाड़ी का स्थान तीसरा है। इससे पहले गुरुग्राम जबकि दूसरी नंबर पर फरीदाबाद है।
----------------------------
ये हैं शक्ति केंद्र
जिले में 33 केवी, 66 केवी, 132 केवी और 220 केवी क्षमता के करीब 50 छोटे-बड़े शक्ति केंद्र काम कर रहे हैं। इनके साथ जिले में 400 फीडर जुड़े हैं। जिले में बिजली निगम के कार्यालय स्टाफ के अतिरिक्त तीन दर्जन से अधिक कनिष्ठ अभियंता जबकि अन्य बिजली कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
हर माह एक करोड़ की बिजली चोरी
बिजली अधिकारियों की मानें तो जिले में हर माह एक करोड़ रुपये की बिजली चोरी निगम के अधिकारी और कर्मचारी पकड़ते हैं और यह सारी राशि सरकारी खजाने में जमा कराने की निर्धारित प्रक्रिया के तहत सरकार के पास पहुंचती है।
बिजली निगम की नई पहल
जिले में बिजली निगम सब डिविजन स्तर पर ट्रांसफार्मर बैंक स्थापित करने जा रहा है जिसके माध्यम से उपमंडल स्तर पर ही लोगों की बिजली से जुड़ी ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को जल्द पूरा किया जा सकेगा। इसके साथ कैपेसीटर बैंक भी बनवाए जा रहे हैं ताकि बिजली तारों के माध्यम से कभी तेज और कभी धीमी बिजली आपूर्ति की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होना पड़े। ऐसा होने की वजह से काफी बार घरेलू उपकरण जल जाते हैं और संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
कहां करें बिजली संबंधी शिकायत
जिला वासियों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए शिकायत केंद्र के बार-बार चक्कर काटने की बजाए 1912 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराएं, जिससे संबंधित क्षेत्र का बिजली कर्मचारी आपसे संपर्क करेगा और जल्द समस्या का समाधान होगा।

गर्मी के मौसम में बिजली निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। मार्च में उन ट्रांसफार्मरों को चिह्नित करने का काम पूरा हो जाएगा जिन पर विद्युत भार अधिक है। पूरा अप्रैल माह बिजली की जर्जर तारें बदलने के साथ ही उन ट्रांसफार्मरों को बदला जाएगा जिनकी क्षमता में कमी पाई जाएगी। उपमंडल स्तर पर ट्रांसफार्मर बैंक और कैपेसीटर बैंक भी स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा ट्रॉली ट्रांसफार्मर सुविधा भी शुरू की जा रही है जिसके माध्यम से बेहद जरूरी होने पर ट्राली ट्रांसफार्मर के माध्यम से जल्द बिजली आपूर्ति शुरू कराई जा सके।
- एमएल रोहिल्ला, अधीक्षण अभियंता, डीएचवीपीएन, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed