{"_id":"6979097420d86f15130037e7","slug":"electric-pole-falls-on-car-people-narrowly-escape-rewari-news-c-198-1-rew1001-232694-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कार पर गिरा बिजली का खंभा, बाल बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कार पर गिरा बिजली का खंभा, बाल बाल बचे लोग
Wed, 28 Jan 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
कार पर गिरा बिजली का खंभा। संवाद
बावल। बाजार में छोटू राम चौक पर बिजली का खंभा कार पर गिर गया। बाजार से गुजर रही ओवरलोड पिकअप में तार फंसने से हादसा हुआ। हादसे में कार सवार तीन युवक बाल बाल बच गए।
देर शाम ओवरलोड पिकअप बाजार से गुजर रही थी। पिकअप जब छोटूराम चौक के पास पहुंची तो बिजली की तार पिकअप में उलझ गई जिससे बिजली का खंभा टूटकर उस समय वहां से गुजर रही कार पर गिर गया। हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे।
बावल निवासी नितेश ने बताया कि वह अपनी कार लेकर बाजार से जा रहा था। उसके साथ 2 लोग और भी सवार थे। जब हम छोटूराम चौक पहुंचे तो अचानक बिजली का खंभा टूटकर कार पर गिर गया। वे किसी प्रकार कार से बाहर निकले। हादसे में उसके सिर में मामूली चोट आई है। लोगों का कहना है कि इस हादसे के लिए बिजली निगम जिम्मेदार है। ओवरलोड पिकअप की ऊंचाई करीब बस जितनी ही थी। ढीले होने के कारण तार पिकअप में उलझने से हादसा हुआ। यदि निगम कर्मचारी समय रहते ढीले तार ठीक कर देते तो शायद यह हादसा नहीं होता।