{"_id":"69efa186cc8d867f5c0d9f2e","slug":"election-police-observer-gave-instructions-to-deploy-policemen-on-duty-rewari-news-c-198-1-rew1001-237513-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव : पुलिस ऑब्जर्वर ने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव : पुलिस ऑब्जर्वर ने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
रेवाड़ी। राज्य चुनाव आयोग ने नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका धारूहेड़ा में करवाए जाने वाले चुनाव के लिए पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। रेवाड़ी के लिए डीआईजी अभिषेक जोरवाल और धारूहेड़ा के लिए डीआईजी संगीता कालिया ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा और पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिला में होने वाले नगर निकाय चुनाव के संबंध में की गई तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डीआईजी संगीता कालिया ने बताया कि जिले के सीमावर्ती सहित जरूरी स्थानों पर नाके लगाए जाएं। इन नाकों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। इसके अलावा पुलिस गश्त भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत सभी प्रबंध होना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
डीआईजी अभिषेक जोरवाल ने निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केंद्रों के अंदर व बाहर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाए। इसके अलावा राज्य चुनाव आयोग द्वारा दी गई हिदायतों की पालना सुनिश्चित की जाए।
चुनाव में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और समय रहते सभी तैयारियां होना सुनिश्चित किया जाए। वहीं मतगणना केंद्रों पर भी सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था होनी चाहिए। चुनाव के दौरान प्रलोभन देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न करवाए जाएं।
इस अवसर पर नगर परिषद रेवाड़ी रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी राहुल मोदी, नगर पालिका धारूहेड़ा रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सुरेश कुमार, नगराधीश जितेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।