फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   educational institute, peb election, nomination

प्रतिष्ठित चार शिक्षण संस्थानों के पीईबी चुनाव के लिए आए 111 नामांकन

Thu, 18 Mar 2021 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
educational institute, peb election, nomination
रेवाड़ी। शहर के चार प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं का संचालन करने वाले पब्लिक एजूकेशन बोर्ड के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया वीरवार को पूरी हो गई। कालेजियम सदस्यों के चुनाव के लिए बनाए गए 70 वार्डों के लिए कुल 111 नामांकन दाखिल हुए हैं। आखिरी दिन 23 नामांकन दाखिल हुए। अब शुक्रवार को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी और शनिवार को किस वार्ड में कितने प्रत्याशियों के नामांकन आए हैं इसकी सूची चस्पा की जाएगी। 4 अप्रैल को पीईबी के चुनाव हैं।
विज्ञापन

कई वार्डों में होने हैं कड़े चुनाव
पब्लिक एजूकेशन बोर्ड का चुनावी डंका चार साल के बाद बजा है। वर्ष 2017 में चुनाव होने थे लेकिन कानूनी पेचीदगियों में मामला फंसता चला गया। अब रजिस्ट्रार के आदेश पर चुनाव कराए जा रहे हैं। कुल 70 कालेजियम सदस्यों को चुना जाना है जिनके लिए 70 ही वार्ड बनाए गए हैं। यानी हर वार्ड से एक सदस्य को चुनकर आना है। 15 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी तथा 152 फार्म चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार लेकर गए थे। पहले दिन जहां महज 9 नामांकन भरे गए वहीं मंगलवार को नामांकन करने वालों की संख्या 52 तक पहुंच गई थी। बुधवार को कुल 88 नामांकन हो गए थे तथा वीरवार को आखिरी दिन तक कुल 111 नामांकन दाखिल हुए। जो जानकारी आई है उसके अनुसार 30 से 35 वार्डों में केवल एक-एक ही नामांकन हुए हैं जिससे निर्विरोध ही इतने कालेजियम सदस्यों का चुना जाना तय है। वहीं 35 के लगभग वार्डों में ही चुनाव होने की उम्मीद है और इन वार्डों में मुकाबला खासा रोचक होने वाला है। कई वार्डों में तो तीन प्रत्याशी तक मैदान में हैं।
विज्ञापन

-------
कालेजियम सदस्यों में से चुने जाएंगे पदाधिकारी
पब्लिक एजूकेशन बोर्ड के अधीन शहर का केएलपी कॉलेज, आरडीएस कॉलेज, सतीश बीएड कॉलेज व सतीश पब्लिक स्कूल संचालित होते हैं। ये चारों ही शिक्षण संस्थान शहर में खासे प्रतिष्ठित हैं। पब्लिक एजूकेशन बोर्ड की कार्यकारिणी अलग होती है तथा इन चारों शिक्षण संस्थानों की कार्यकारिणी अलग से चुनी जाती है। चुनाव में 70 कालेजियम सदस्य जो चुने जाएंगे उनमें से पहले पीईबी की कार्यकारिणी का चुनाव होगा तथा इसके पश्चात अन्य सभी संस्थाओं की कार्यकारिणी को चुना जाएगा। इसके लिए अलग से चुनावी शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
यह है चुनावी शेड्यूल
नामांकन पत्रों की जांच: 19 मार्च को 12 बजे
नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन: 20 मार्च 12 बजे
नामांकन वापसी: 21 मार्च सुबह 10 से 12 बजे
चुनाव प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन: 21 मार्च शाम 4 बजे
प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन: 22 मार्च को 10 से 2 बजे
मतदान: 4 अप्रैल सुबह 8 से शाम 4 जे तक
मतगणना व परिणाम: 4 अप्रैल
वर्जन
पीईबी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। कुल 111 नामांकन हुए हैं और शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। शनिवार को नामांकन पत्रों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
- डॉ. कमलेश कुमार, निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed