{"_id":"577963c34f1c1b6e697fa0e8","slug":"education-test-student-rewari-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क शिक्षा के लिए 538 ने दिया टेस्ट.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशुल्क शिक्षा के लिए 538 ने दिया टेस्ट.
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
134-ए के तहत प्रवेश परीक्षा आयोजित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के निजी स्कूलों में दाखिले के लिए नियम 134-ए के तहत एक मई को आयोजित मेधावी प्रवेश परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों के लिए रविवार को नौ केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए जिले के 1125 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था लेकिन रविवार को आयोजित परीक्षा में करीब 538 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। विभाग के मुताबिक परीक्षा का ड्रॉ सात जुलाई को बीईओ कार्यालय में निकाला जाएगा। वहीं अभिभावकों का यह भी आरोप है कि शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों के साथ मिलकर केवल साठ स्कूलों की की लिस्ट जारी की। जबकि अधिकारियों ने सीएम विंडो पर दिए जवाब में अस्सी स्कूलों की लिस्ट जारी करने का दावा किया है।
पहले खा रहे हैं ठोकर, दूसरी परीक्षा का क्या मतलब
एक मई को हुई प्रवेश परीक्षा में 479 विद्यार्थियों द्वारा मेधावी सूची में स्थान बनाया था। स्कूल अलॉट होने के बावजूद भी तीन चौथाई विद्यार्थी अभी तक स्कूलों में एडमिशन के लिए चक्कर काट रहे हैं। स्कूल अलॉट होने के बावजूद स्कूलों द्वारा एडमिशन नहीं दिए जाने के कारण अभिभावक स्कूलों के साथ अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं,लेकिन निजी स्कूलों की मनमानी के चलते कुछ विद्यार्थियों को अभी तक एडमिशन नहीं मिल पाया है। शिक्षा मंत्री रामबिलाश शर्मा भी अनेक मौकों पर जल्द ही एडमिशन कराने के निर्देश दे चुके हैं। युवा कानून समिति के प्रधान एडवोकेट राजरतन ने कहा कि अभी भी अनेक बच्चों को स्कूल एडमिशन नहीं दे रहे हैं।
पिछली परीक्षा में 479 विद्यार्थियों को मिली थी मेधावी सूची में जगह
नियम 134-ए के तहत कक्षा दो से 12वीं तक निशुल्क प्रवेश के लिए 1606 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जिनमें से 1209 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे तथा 479 विद्यार्थियों ने 55 फीसदी अंक हासिल कर मेधावी सूची में स्थान प्राप्त किया था। टेस्ट के बाद अभिभावकों का आरोप था कि परीक्षा का केवल हिंदी में होने के कारण एवं कम समय मिलने के कारण उनके बच्चों का चयन नहीं हो पाया है। विरोध के चलते ही प्रदेश सरकार ने मेधावी टेस्ट को दोबारा करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
यह रहेगी प्रवेश प्रक्रिया
टेस्ट के बाद सात जुलाई को ब्लॉक लेवल पर ड्रॉ. निकाला जाएगा। ड्रॉ निकलने के बाद आठ जुलाई से लेकर पंद्रह जुलाई तक एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी। डीईओ धर्मबीर बल्डोदिया ने बताया कि सीट खाली रहने पर 18 जुलाई को दूसरा ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसकी प्रक्रिया 19 से 22 जुलाई तक चलेगी।
--------------
वर्जन-
रविवार को आयोजित हुई मेधावी परीक्षा में 538 विद्यार्थियों ने टेस्ट दिया है। जल्द ही ड्रॉ निकालने के बाद एडमिशन प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
-धर्मबीर बल्डोदया, डीईओ, रेवाड़ी।