{"_id":"587924894f1c1b922bbaa4f2","slug":"education-school-student-lohri-celebration-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने गीत, संगीत और नृत्य से जीता दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने गीत, संगीत और नृत्य से जीता दिल
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी में लोहड़ी मनाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के शिक्षण संस्थानों में लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और शिक्षकों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस दौरान मूंगफली, रेवड़ी, खील, मक्की का प्रसाद भी वितरित किया गया। इस दौरान बच्चों ने संगीत-नृत्य, चुटकुलों व गीतों के माध्यम से लोगों का दिल जीत लिया।
गढ़ी बोलनी रोड स्थित सोमानी पीजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज में विद्यार्थियों ने लोहड़ी के गीत गाए और बेहतर कृषि और खुशहाल समाज के लिए मंगल कामना की। वहीं जाटूसाना के कृष्णा आदर्श कॉलेज ऑफ एजुकेशन में लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व पर योग के महत्व पर विचार गोष्ठी हुई। बच्चों ने जीवन में योग की महत्ता व इससे जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार रखे।
कोनसीवास रोड स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल में स्पेशल एसेंबली का आयोजन हुआ। विशेष सभा में बच्चों ने लोहड़ी के त्योहार को गीत, कविताओं व भाषण के माध्यम से बताया। इसके बाद बच्चों ने पावन अग्नि के चारों ओर चक्कर लगाए और मूंगफली, गज्जक, रेवड़ी, खील आदि की आहुति दी। नारनौल रोड स्थित सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल में लोहड़ी पर्व पर प्राचार्य वीपी यादव ने बच्चों को इस त्योहार की महत्ता के बारे में बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोहड़ी पंजाब प्रांत का त्योहार होते हुए भी अन्य राज्यों के दिलों में बसता है। ये त्योहार हमें अनेकता में एकता की सीख देता है। इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक वेशभूषाओं में सजकर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए और लोहड़ी की बधाईयां दी।
आस्था कुंज में बच्चों ने मनाई लोहड़ी
जिले के बाल गृह एवं आश्रय गृह में लोहड़ी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आस्था कुंज में रह रहे बच्चों ने लोहड़ी जलाकर व गीत-संगीत के साथ पर्व का लुत्फ उठाया। अधीक्षक मुग्धा यादव ने बच्चों को बधाई दी।