फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Earbuds not repaired within warranty period, now fine will have to be paid

Rewari News: वारंटी अवधि में ईयरबड्स की नहीं की मरम्मत, अब देना होगा जुर्माना

Thu, 02 May 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 02 May 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Earbuds not repaired within warranty period, now fine will have to be paid
रेवाड़ी। जिला उपभोक्ता आयोग रेवाड़ी। फाइल फोटो
रेवाड़ी। जिला उपभोक्ता आयोग ने अपने फैसले में 1004 रुपये के ईयरबड्स की मरम्मत नहीं करने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता को वाद खर्च के लिए 11 हजार अलग से देने होंगे।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला गुलाबी बाग निवासी नीरज कुमार ने 30 दिसंबर 2022 को डैमसन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का ईयरबड्स शिव चौक स्थित राज एंटरप्राइजेस से खरीदा था। इसके खरीदने के बाद से ही इसमें चार्जिंग नहीं होने की समस्या बनी हुई थी। इसके बाद कंपनी द्वारा दी गई वारंटी अवधि के दौरान इसे ठीक कराने के लिए जब शिकायतकर्ता ने 25 अक्तूबर 2023 को सर्विस सेंटर पर दिया तो ईयरबड्स ठीक नहीं हो सका।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने ठीक कराने के लिए काफी भाग दौड़ की, लेकिन कुछ भी समाधान नहीं हो पाया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दायर कर कंपनी से मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उपभोक्ता आयोग की ओर से दुकानदार को नोटिस जारी किया गया। नोटिस के बाद भी कोई भी पेश नहीं हुआ। इसके बाद एकतरफा कार्रवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष संजय कुमार खंडूजा और सदस्य राजेंद्र प्रसाद ने निर्णय में विक्रेता पर 5 हजार जुर्माना और ईयरबड्स की कीमत वापस करने के साथ ही 11 हजार रुपये वाद खर्च अतिरिक्त दिए जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed