फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Due to two hours of rain, water entered the houses of Shakti Nagar, sewer overflow

दो घंटे हुई झमाझम बारिश से शक्ति नगर में घरों में घुसा पानी, सीवर भी ओवरफ्लो

Sun, 18 Jul 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Due to two hours of rain, water entered the houses of Shakti Nagar, sewer overflow
रेवाड़ी। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहने के बाद दोपहर तीन से लेकर शाम पांच बजे तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान शहर के शक्ति नगर के कुछ घरों में भी पानी घुस गया। इसका बड़ा कारण सीवर ओवरफ्लो होना रहा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर जिले के लिए राहत की बात यह है कि बीते मानसून में जुलाई के दौरान कुल 52.5 एमएम बारिश हुई थी। लेकिन इस बार 18 जुुलाई तक ही 78 एमएम बारिश हो चुकी है। रविवार को भी रेवाड़ी ब्लॉक में 28, नाहड़ में 29, कोसली व बावल में 23-23 व मनेठी में 05 एममए बारिश दर्ज की गई। वहीं तीन जुुलाई को 9, 13 को 26, 14 को 15 एमएम बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

2010 में सबसे ज्यादा जुलाई में 264 एमएम बारिश
आमतौर पर रेवाड़ी में जुलाई व अगस्त माह में औसतन 300 एमएम बारिश का आंकड़ा दर्ज किया जाता है। लेकिन इस बार भी मौसम विभाग ने अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की है। अगले तीन दिन तक तेज बारिश बताई गई है। रविवार को हुई बारिश के चलते शहर के सेक्टर- 4, 3, 1, मॉडल टाउन, ब्रास मार्केट, राजीव, नगर, शक्ति नगर सहित अनेक निचली कॉलोनियों में जलभराव के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जलभराव के चलते सबसे ज्यादा स्कूटर-बाइक चालकों के साथ कार चालकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 78 एमएम बारिश हुई
वर्ष 2016 को छोड़ दें तो जिला जुलाई माह में औसत बारिश को भी तरस जाता है। लेकिन इस बार अभी तक जुलाई माह में रविवार तक 78 एमएम बारिश हो चुकी है। जबकि औसत रूप से यह बारिश जुलाई में लगभग 145 एमएम पर्याप्त मानी जाती है। आने वाले दिनों में और अधिक बारिश की संभावना बनी हुई है। एसडीओ, कृषि विभाग दीपक यादव ने बताया कि जुलाई में हो रही बारिश बाजरा की फसल के लिए लाभदायक है। अगले तीन दिनों में भी अच्छी बारिश के आसार हैं। उम्मीद है कि इस जुलाई में अच्छी बारिश होगी।
जुलाई में अब तक हुई बारिश
वर्ष माह जुलाई
वर्ष 2010 - 264 एमएम
वर्ष 2011- 113 एमएम
वर्ष 2012- 55 एमए
वर्ष 2013- 123 एमएम
वर्ष 2014- 141 एमएम
वर्ष 2015- 142 एमएम
वर्ष 2016- 276 एमएम
वर्ष 2017- 75 एमएम
वर्ष 2018- 202.3 एमएम
वर्ष 2019- 186.8 एमएम
वर्ष 2020- 52.5 एमएम
वर्ष 2021- 78 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed